Latest News

नीमच जिले में आज टीकाकरण महाअभियान शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए 180 केन्द्रों पर होगा टीकाकरण

NEEMUCH HEADLINES December 16, 2021, 10:03 am Technology

नीमच। जिले को सम्पूर्ण कोविड टीकाकरण के लिए आज 16 दिसम्बर गुरुवार को महाअभियान आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर मयंक अग्रवाल के निर्देशन में बड़ी संख्या में टीकाकरण करने के लिए कार्य योजना बनाई गई है।

जिले के 89 प्रतिशत लोगों ने दोनों डोज प्राप्त कर लिए है। दूसरे डोज से वंचित लोगो का महा अभियान में चिन्हित कर टीका लगाया जायेगा। लक्ष्य हासिल करने के लिए इस बार 180 वेक्सीन टीमों का गठन किया गया है, जिसमे नीमच शहर में 53 वेक्सीन सेंटरों पर वेक्सीनेशन होगा।

नीमच शहर के समस्त वार्ड, आंगनवाडी केन्द्रों, पटेल प्लाज़ा, महिला बसती ग्रह, संजीवनी बघाना, बस स्टेंड,विशाल मेगा मार्ट, पिपली चोक नीमच सिटी, रावन रूंडी ,मनासा कुकडेश्वर, रामपुरा और मनासा के ग्रामो में टीकाकरण होगा। जावद विकासखंड के डीकेन, सिंगोली, नयागांव, अठाना, सरवानिया, रतनगढ़ और ग्राम स्तर पर केन्द्र बनाकर टीकाकरण होगा। नीमच ग्रामीण में जीरन, पालसोडा, बिसलवास, बोरडिया, चिताखेडा सहित टिके से वंचित चिन्हित ग्रामो में टीकाकरण होगा।

Related Post