Latest News

जीरन थाना क्षेत्र में पति पत्नी की एक साथ लाश देखकर फैली सनसनी, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुचे मोके पर

NEEMUCH HEADLINES December 11, 2021, 7:49 pm Technology

नीमच। जीरन थाना क्षेत्र पति पत्नी के शव मिलने से सनसनी फ़ेल गयी। घटना की जानकारी मिलते ही जीरन पुलिस सहित वरिष्ठ अधिकारी मोके पर पहुचे प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक विनोद अहिरवार और उनकी धर्मपत्नी लीलाबाई अहिरवार अपने ही घर पर मृत अवस्था में मिले।

बताया जा रहा है कि जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो महिला के गले में साड़ी का फंदा था, और उसका शव जमीन पर पड़ा हुआ था। वहीं मृतक विनोद का शव कच्चे मकान के बाहर लगी बल्ली पर लटका मिला। जानकारी में यह भी सामने आया है कि दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था।

घटनाक्रम के अनुसार ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक विनोद ने पहले अपनी पत्नी का गला दबाया, और जब उसकी मौत हो गई, तो विनोद भी फंदे से लटक गया। हलाकि पुलिस और एफएसएल की टीम ने मामले की जांच गंभीरता से शुरू कर दी है। अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद और आधिकारियों की जांच के बाद भी पूरी घटना का खुलासा हो पाएगा।

Related Post