Latest News

महाअभियान के तहत 160 केन्द्रों पर हुआ टीकाकरण, नीमच जिले में 86 प्रतिशत लोगों को दोनों डोज लगाए गए

NEEMUCH HEADLINES December 9, 2021, 8:51 am Technology

नीमच। कोविड टीका करण महाअभियान के तहत प्रदेश सहित नीमच जिले में बड़ी संख्या में लोगों को टीकाकरण किया जा रहा है। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार टीकाकरण के लिए बुधवार को 160 वेक्सीन टीमों की मदद से महाअभियान संचालन किया गया। जिसमे दोपहर तक लगभग 10 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीनेशन लगाई गई। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव व नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन सभी को वेक्सीनेटेड करने का कार्य कर रहा है।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. संगीता भारती ने बताया कि अब तक 5 लाख 45 हजार लोगों को दोनों डोज लगा दिए गए है। लगभग 86% लोगों ने जिम्मेदारी से दोनों डोज लगवाये है।

इसमें नीमच शहर की 61%, पालसोडा की 100%, जावद की 89% और मनासा विकासखंड की 87% लोगों ने दोनों डोज लगवा लिए है। जो वंचित है, उन्हें मोबाईल टीम द्वारा चौराहो, निर्माण स्थलों, बाजारों, आंगनवाडी केन्द्रों आदि पर जाकर भी टीके लगाये जा रहे है।

नीमच शहर में महिला बस्तीगृह, इंदिरा नगर, पटेल प्लाज़ा, विशाल मेगामार्ट, बस स्टेंड, संजीवनी क्लिनिक बघाना, मनासा, रामपुरा, कुकडेश्वर, डीकेन, जावद, नयागांव, सिंगोली, सरवानिया सहित 160 केन्द्रों पर टीकाकरण किया गया।

महाअभियान के तहत सरवानिया महाराज के वार्ड नम्बर-एक के लालूराम को घर जाकर टीका लगया गया। सरवानिया में ही निर्माण स्थलों पर पहुचंकर मजदूरों व अन्य कर्मियों को भी टीका लगाया गया। विशाल मेगामार्ट वेक्सीन सेंटर पर कतार में लगकर लोगों ने टीका लगवाया है। इन्दिरा नगर नीमच निवासी हर्षिता ने मांगलिक भवन इंदिरा नगर सेंटर नीमच पर अपना दूसरे डोज़ का टीका लगवाया। जिले के दूरस्थ ग्राम जाट में डोर-टू-डोर जाकर टीके लगाए गए हैं। वेक्सीन लगवाये और कोविड अनुकूल व्यवहार करें–कलेक्टर-जिले को कोरोना से मुक्त रखने के लिए जिला कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने सभी जिलेवासियों से अपील की है, कि दोनों टीके निर्धारित अवधि में लगवा लें, कोरोना के नए वेरिएंट से बचाव के लिए टीकाकरण बहुत ज़रुरी है, नजदीकी सेंटर पर जाकर दोनों डोज लगवा लें, तथा कोविड नियमो का पालन करें मास्क पहने, दूरी बनाकर रहे और सेनीटाईजर का उपयोग करें।

Related Post