Latest News

पशुपालकों के केसीसी बनाने हेतु जिले में शिविरों का आयोजन, प्रत्‍येक शुक्रवार को आयोजित होगें शिविर

neemuch headlines December 3, 2021, 9:12 am Technology

नीमच। मध्यप्रदेश शासन पशुपालन एवं डेयरी विभाग भोपाल द्वारा जारी निर्देशानुसार जिलास्‍तर पर विशेष केसीसी पशुपालन गतिविधियों के लिए प्रति शुक्रवार को आयोजित किये जा रहे है। इसके लिए कलेक्‍टर मंयक अग्रवाल द्वारा पशुपालन विभाग नीमच की समन्‍वय समिति गठित की गई है। प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक, पशु चिकित्‍सा विस्‍तार अधिकारी विकाखण्‍ड, नीमच, जावद एवं मनासा को समिति में सदस्‍य के रूप में शामिल किया गया है।

माह दिसम्‍बर 2021 में 3 दिसम्‍बर शुक्रवार को जिला सहकारी केन्‍द्रीय बैंक जावद में, 10 दिसम्‍बर शुक्रवार को जिला सहकारी केन्‍द्रीय बैंक नीमच में, 17 दिसम्‍बर शुक्रवार को जिला सहकारी केन्‍द्रीय बैंक मनासा में, 24 दिसम्‍बर शुक्रवार को भारतीय स्‍टेट बैंक जावद में एवं 31 दिसम्‍बर शुक्रवार को भारतीय स्‍टेट बैंक, मनासा में पशुपालकों के लिए विशेष केसीसी शिविर आयोजित किया जा रहे है।

इसी तरह माह जनवरी 2022 में 7 जनवरी शुक्रवार को बैंक ऑफ इण्डिया मनासा में, 14 जनवरी शुक्रवार को बैंक ऑफ इण्डिया जावद में, 21 जनवरी शुक्रवार को बैंक ऑफ इण्डिया नीमच में एवं 28 जनवरी 2022 शुक्रवार को बैंक ऑफ इण्डिया मनासा में तथा माह फरवरी 2022 में, 4 फरवरी शुक्रवार को जिला सहकारी केन्‍द्रीय बैंक जावद में, 11 फरवरी शुक्रवार को जिला सहकारी केन्‍द्रीय बैंक नीमच में, 18 फरवरी शुक्रवार को जिला सहकारी केन्‍द्रीय बैंक मनासा में एवं 25 फरवरी 2022 को जिला सहकारी केन्‍द्रीय बैंक जावद में पशुपालकों के केसीसी बनाने के लिए शिविर आयोजित किये जा रहे है।

उप संचालक पशुपालन एच.व्‍ही. त्रिवेदी ने जिले के पशुपालकों से इन शिविरों का लाभ उठाने का आगृह किया है।

Related Post