Latest News

ओंकारेश्वर में स्थापित होनी वाली प्रतिमा को लेकर खास तैयारी: मुंबई, गुजरात के कलाकारों के बनाए आदि शंकराचार्य के 10 सैंपल स्टैच्यू भोपाल आए, इनमें से 3 का हुआ चयन

Neemuch Headlines November 11, 2021, 11:26 am Technology

भोपाल। ओंकारेश्वर में अप्रैल 2023 में आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जानी है। इसके लिए आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास ने तैयारी शुरू कर दी है। भोपाल के जनजातीय संग्रहालय में स्थित न्यास के कार्यालय में मुंबई, गुजरात सहित कुछ अन्य राज्यों के कलाकारों द्वारा तैयार किए गए आदि शंकराचार्य के सैंपल स्टैच्यू भी आ चुके हैं। न्यास ने 20 कलाकारों को सैंपल स्टैच्यू बनाने का काम सौंपा था,

जिसमें से 10 ने स्टैच्यू बनाकर दे दिए हैं। न्यास द्वारा बनवाए गए आदि शंकराचार्य के चित्र के आधार पर प्रतिमा तैयार की जानी है। इन सैंपल प्रतिमाओं में से एक चुनी जाएगी। फिर उसी जैसी 108 फीट की प्रतिमा बनेगी। न्यास के अधिकारियों ने बताया कि 3 स्टैच्यू का चयन किया है। बाद में इनमें से भी एक का चयन करेंगे, फिर विशेषज्ञ देखेंगे। उन्हें इसमें बदलाव करना पड़ा तो संबंधित कलाकार को बताएंगे। इसके बाद ओंकारेश्वर में स्थापित करने के लिए फाइनल स्टैच्यू तैयार होगा।

प्रतिमा बनाने के लिए- लोगों ने दी थी धातु:-

कुछ समय पूर्व एकात्म यात्रा का आयोजन किया गया था। इसमें आम लोगों ने प्रतिमा बनाने के लिए धातु दी थी। इसके तहत एकत्रित की गई धातु का उपयोग भी शंकराचार्य की प्रतिमा बनाने के लिए किया जाएगा। प्रतिमा स्थापित करने के लिए भूमि का अधिग्रहण कर लिया है। ओंकारेश्वर में म्युजियम भी बनाया जाना है, इसमें शंकराचार्य के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को दर्शाया जाएगा।

3 में से अब किसी एक स्टैच्यू का चयन होगा :-

अब तक 10 कलाकारों ने आदि शंकराचार्य के मॉडल स्टैच्यू बनाकर भेजे हैं। इनमें से तीन का चयन भी किया गया है। इसके बाद अब किसी एक स्टैच्यू का चयन होगा। चयनित स्टैच्यू में जो भी बदलाव होना होंगे, उससे संबंधित कलाकार को अवगत कराया जाएगा। अप्रैल 2023 में प्रतिमा स्थापित की जानी है।

-शैलेंद्र मिश्रा, प्रभारी अधिकारी, आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास

Related Post