Latest News

मप्र के धार जिले में महिला को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा, 3 लोग गिरफ्तार

Neemuch Headlines October 9, 2021, 6:36 am Technology

धार (मप्र)। मध्यप्रदेश के धार जिले के एक गांव में अंधविश्वास के चलते 45 वर्षीय एक महिला को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर उसके रिश्तेदारों ने बेरहमी से उसकी पिटाई की।

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी यह घटना 5 अक्टूबर की रात जिला मुख्यालय से करीब 85 किलोमीटर दूर सिंघाना चौकी के मांडवी ग्राम में हुई। पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले के 4 में से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पक्ष का कहना है कि महिला की नजर लगने से उनके घर में कुछ लोग बीमार हैं। पुलिस ने कहा कि इस तरह के अंधविश्वास के कारण महिला को पीटा गया। पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं 307 (हत्या का प्रयास), 354 और अन्य के तहत मामला दर्ज किया है।

चार में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और चौथे आरोपी को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।

Related Post