Latest News

नृत्यनाटिका भारत की बेटियों ने जीता प्रथम पुरस्कार

NEEMUCH HEADLINES October 6, 2021, 1:48 pm Technology

नीमच। इनरव्हील क्लब की डिस्ट्रिक्ट रैली का आयोजन इनरव्हील दशपुर मंदसौर द्वारा किया गया| इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट 304 में मध्यप्रदेश गुजरात के लगभग पचास क्लब आते है, डिस्ट्रिक्ट रैली के आयोजन में सभी क्लबों के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रज्ञा पारिख इंदौर, सचिव बीना शाह, खंडवा ए.सी.मेंबर शशि गुप्ता इंदौर, उपाध्यक्ष किरण माहेश्वरी, महु कोषाध्यक्ष मिनाक्षी शर्मा इंदौर, ई.एस.ओ. संगीता जोशी नीमच, आई.एस.ओ. आरती जैन खंडवा, एडिटर विभा सिंह भोपाल, विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में कई मनोरंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें डा. माधुरी चौरसिया द्वारा रचित नृत्य नाटिका भारत की बेटियों को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ उक्त नाटिका में नृत्य निदेशन कुशा ग्रोवर द्वारा किया गया नाटिका में भारत माता द्वारा अपनी बेटियों का गुणगान किया गया मंच पर क्रम से भारत माता डॉ माधुरी चौरसिया, मदर टेरेसा-मधु दुआ, रानी लक्ष्मीबाई-रजिया एहमद, इंदिरा गाँधी-शोभा तोतला, किरण बेदी, तृप्ति दुआ, आँचल गंगवाल-सरिता पाटीदार, पूर्व डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन संगीता जोशी के रूप में उपस्थित हुई| नृत्यांगना की भूमिका में हेमांगिनी त्रिवेदी एवं नीलिमा मोदी रहीं हिन्दू मुस्लिम, सिक्ख इसाई महिला के रूप में शारदा तौर, रागिनी कालरा, अमरजीत छाबड़ा, अलका श्रीवास्तव उपस्थित हुई, ललिता मंडवारिया एवं संगीता अग्रवाल ने विशेष भूमिका निभाई नाटिका का समापन सारे जहाँ से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा हम बुलबुले है इसके ये गुलिस्ता हमारा से हुआ| उपस्थित जनसमुदाय ने खड़े होकर तिरंगे को सलामी दी इस कार्यक्रम में महिला शक्ति के रूप में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रज्ञा पारिख विशेष रूप से मंच पर उपस्थित हुई| कार्यक्रम में क्लब की रजिया एहमद ने गोवा एवं नीलिमा मोदी ने काश्मीर प्रान्त की वेशभूषा में रैंप वाक किया लगभग पच्चीस प्रविष्टियों में प्रथम पुरस्कार क्लब की रजिया एहमद ने प्राप्त किया | क्लब की सीमा अरोरा ने महिला सशक्तिकरण पर पैरोडी नृत्य किया वही अमरजीत छाबड़ा ने फ्लावर मेकिंग कॉम्पीटिशन में हिस्सा लिया | कार्यक्रम में श्रीमती संगीता जोशी को इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा बनाने पर पुरस्कृत किया गया इस अवसर पर पूर्व इंटरनेशनल प्रेसिडेंट बीना शाह द्वारा पूर्व अध्यक्ष सरोज गाँधी को इंटरनेशनल मानकों को पूरा करने हेतु बेस्ट प्रेसिडेंट अवार्ड प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरित किये गए आभार मंदसौर क्लब अध्यक्ष प्रज्ञा डोसी ने माना।

Related Post