Latest News

अज्ञात कारणों के चलते 23 वर्षीय युवक ने मारी खुद को गोली हुई मौत, रतनगढ़ पुलिस मोके पर

Neemuch Headlines October 4, 2021, 10:16 am Technology

नीमच। रतनगढ थाना क्षेत्र में आज एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते खुद को गोली मार ली है। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घटना रतनगढ के सरदार मोहल्ले की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक का नाम प्रिंस सरदार उम्र 23 वर्ष है। जिसने अज्ञात कारणों के चलते 315 राइफल से अपने सीने में गोली मार ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही रतनगढ़ थाने पर पदस्थ सब इंस्पेक्टर के.पी.सिंह आरक्षक देवेंद्र सीह आरक्षक इमरान आरक्षक रचना आदि मौके पर पहुंचे और मर्ग कायम किया। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा

Related Post