Latest News

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी को लेकर मंडल अध्यक्ष ने की गांव गांव में बैठक, अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का किया आव्हान

बबलू माली September 27, 2021, 10:02 am Technology

सरवानिया महाराज। मध्यप्रदेश शासन के केबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सकलेचा के विभाग द्वारा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता हुआ जावद विधानसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 30 सितंबर को उद्योगो का भुमि पूजन करने हेतु जावद पधार रहे है। इसी कार्यक्रम के तहत रविवार को सरवानिया मोरवन मंडल के मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली एवं मंडल पदाधिकारियों ने नगर सहित धामनिया, लासूर, पालराखेड़ा, मेलानखेड़ा, मोडी, आदि पंचायतों में पहुंच कर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। एवं उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री चौहान के कार्यक्रम में चलने हेतु चर्चा कर प्रत्येक कार्यकर्ता को निमंत्रण दिया। सभी कार्यकर्ताओं से 30 सितंबर को जावद में होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

Related Post