जिले में अब तक 703.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

Neemuch Headlines September 6, 2021, 8:50 pm Technology

नीमच। नीमच जिले में चालू वर्षा काल में अबतक 703.6 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। इसमें नीमच में 710 मि.मी.,जावद में 696 मि.मी.व मनासा में 705 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इस अवधि में जिले में औसत 608.6 मि.मी.वर्षा हुई थी। नीमच में 649 मि.मी.,जावद में 666 मि.मी.व मनासा में 511 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में 6 सितम्‍बर 2021 को प्रात:8 बजे समाप्‍त हुए पिछले 24 घंटे में जिले में 5.6 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई। इसमें नीमच में 2 मि.मी.,जावद में 10 मि.मी.वर्षा एवं मनासा में 5 मि.मी.वर्षा दर्ज हुई है।

Related Post