विधायक परिहार की अनुशंसा पर मुख्‍यमंत्री स्‍वैच्‍छानुदान से एक लाख रूपये स्‍वीकृत

NEEMUCH HEADLINES August 20, 2021, 5:34 pm Technology

नीमच! नीमच विधायक दिलीपसिह परिहार की अनुशंसा पर मुख्‍यमंत्री स्‍वैच्‍छानुदान से एक परिवार को एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत की गई है। विधायक परिहार की अनुशंसा पर यादव मण्‍डी गणेश स्‍कूल के पीछे उपनगर बघाना नीमच निवासी मुकेश की उपचार के दौरान मृत्‍यु हो जाने पर मृतक की निकटतम वारिस मंजूबाई को एक लाख रूपये का मुख्‍यमंत्री स्‍वैच्‍छानुदान स्‍वीकृत किया गया है। स्‍वीकृत राशि संबंधित के बैंक खाते में भुगतान की गई है।

Related Post