Latest News

मुख्यमंत्री को हल्के बुखार के साथ गले में इन्फेक्शन, बोलने में परेशानी; डॉक्टर ने आराम की सलाह दी

Neemuch headlines August 16, 2021, 8:31 pm Technology

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। इसके बाद उनका आज विदिशा दौरा रद्द हो गया है। उनको हल्का बुखार और गले में खराश की शिकायत है। बोलने में तकलीफ हो रही है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

मुख्यमंत्री का सोमवार को कुरवई विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों से मिलने का कार्यक्रम था। उन्हें मंगलवार 17 अगस्त को अशोकनगर और गुना का दौरा करना था, उसे भी निरस्त कर दिया गया है। सीएम हाउस के सूत्रों ने बताया, मुख्यमंत्री को दो दिन से बोलने के दौरान गले में तकलीफ हो रही थी, लेकिन सोमवार को रवींद्र भवन में पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम में ज्यादा परेशानी होने लगी। डॉक्टर ने जांच कर उन्हें रेस्ट करने की सलाह दी है।

सूत्रों ने बताया, मुख्यमंत्री को तय कार्यक्रम के अनुसार विदिशा के कुरवई, सिरावद और बिशनपुर बाढ़ क्षेत्र का दौरा करने के लिए दोपहर 1:30 बजे रवाना होना था। मुख्यमंत्री ने देर शाम होने वाली मुलाकातों को भी टाल दिया है। मुख्यमंत्री ने सुबह स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि में शौर्य स्मारक में आयोजित सभा में हिस्सा लिया था। इसके बाद उन्होंने निवास पर ही सादे कार्यक्रम में सीबीएसई की हाईस्कूल परीक्षा में 99.8% प्राप्त करने वाली कु. वनिशा पाठक को मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना के तहत 2 लाख रुपए की राशि भेंट की।

इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी उपस्थित रहे।

सीएम की पत्नी साधना सिंह ने महाकाल से की प्रार्थना:-

सावन माह के चौथे सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। पूजन पुजारी प्रदीप गुरु द्वारा संपन्न करवाया गया। साधना सिंह ने महाकाल से मुख्यमंत्री के जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना की है।

Related Post