Latest News

ये कैसा टीकाकरण अभियान, तय दिनाँक को भी नही पहुँची पालसोड़ा ग्राम पंचायत में वैक्सीन, भटक रहे है लोग पढ़िए योगेश बैरागी की खबर

Neemuch headlines June 25, 2021, 4:10 pm Technology

पालसोड़ा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून योग दिवस से पूरे देश मे एक साथ टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया, जिसको लेकर लोगो मे काफी उत्साह भी नजर आया, ओर पहले ही दिन लक्ष्य से ज्यादा लोगो ने टिका लगवाए, लेकिन चार्ट में तय सारणी अनुसार भी समय पर टिके नही पहुँचे, बात कर रहे है ग्राम पंचायत पालसोड़ा की, जंहा 21 जून को अभियान की शुरुवात यहां जोर-शोर से की गई, वही प्रथम दिन लक्ष्य भी पूर्ण कर दिया गया। लेकिन बाद में अभी तक वापस यहाँ वैक्सीन नही पहुँच पाई, जिसकी वजह से लोग चक्कर काट काट कर जा रहे है। एक तरफ अभियान का प्रचार जोर शोर से हो रहा और दूसरी तरफ समय पर टिके ही नही पहुँच पा रहे है। तो कैसे पूर्ण होगा सफल वेक्सिनेशन अभियान। क्षेत्र के विधायक ने कर रखी घोषणा,

प्रथम आने पर दिया जाएगा 10 लाख का इनाम :-

ग्राम पंचायत पालसोड़ा नीमच विधानसभा के अंतर्गत आती हैं और यहां के क्षेत्रीय विधायक है दिलीपसिंह परिहार, जिन्होंने अपने वादे में घोषणा कर रखी है कि वेक्सीनेशन 100 % सबसे पहले जिस पंचायत में होती है यानी की जो सबसे पहले वेक्सीनेट हो जाती है प्रथम आने पर उस पंचायत को 10 लाख का इनाम विकास कार्य हेतु दिया जाएगा, वही द्वितीय आने पर 8 लाख, तृतीय आने पर 5 लाख का इनाम की घोषणा प्रोत्साहित हेतु कर रखी है लेकिन समय पर वैक्सीन नही उपलब्ध होने पर कैसे पंचायत अपना कार्य पूर्ण कर पाएगी।

आशा-उषा आंगनवाड़ी कर रही जमीनी मेहनत, प्रथम सम्पूर्ण वेक्सीनेशन हो मेरा गांव:-

महाअभियान को लेकर आशा उषा आंगनवाड़ी, जनअभियान परिषद की कार्यकर्ता लगातार मेहनत कर रहे ताकि मेरा गांव प्रथम वेक्सीनेट हो, घर घर जाकर प्रेरित भी किया जा रहा है, लेकिन समय पर वैक्सीन नही पहुँचने से लोगो को केंद्रों के चक्कर काटने पढ़ रहे है

इनका कहना:- 

-शासन स्तर से तय तारीख को पंचायत में वैक्सीन नही पहुँची, लोग केंद्रों के चक्कर काट रहे, मेरी पंचायत प्रथम वेक्सीनेट हो इसके लिए पुरजोर, जमीनी स्तर पर कार्य चल रहा है व लोगो को जागरूक भी किया जा रहा है।

-महेश कुमार शर्मा, सचिव ग्राम पंचायत पालसोड़ा

- प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चल रहे अभियान को लेकर घर घर जाकर लोगो को प्रेरित किया जा रहा, लेकिन वैक्सीन समय पर नही पहुँचने से लोगो को परेशान होना पढ़ रहा है।

-अनिता समरथ सेन, जिलाअध्यक्ष महिला मोर्चा भादवामाता मंडल

Related Post