Latest News

विधायक माधव मारू के प्रयास से रामपुरा रिंगवाल की 8 फीट हाइट बढेगी, 14.17 करोड की राशि स्वीकृत

Neemuch headlines May 28, 2021, 2:27 pm Technology

मनासा। रामपुरा रिंगवाल की 14 करोड 17 लाख 82 हजार रूपए की लागत से मरम्मत होगी। करीब 8 फीट की हाइट बढेगी और पंप हाउस व जनरेटर की क्षमता में वृद्धि की जाएगी। यह संभव हुआ विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू के प्रयास से। जलसंसाधन विभाग ने आपदा राहत कोष से रामपुरा रिंगवाल विकास की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी हैं।

वर्ष 2019 में आई बाढ़ एवं अतिवृष्टि से रामपुरा रिंगवाल क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे रामपुरा सहित आसपास के डूब क्षेत्र के गांव में पानी भर गया था। इससे काफी नुकसान भी हुआ। दोबारा ऐसी स्थिति नहीं बने। इसके लिए विधायक मारू लगातार प्रयासरत थे। मारू ने जलसंसाधन विभाग से रामपुरा रिंगवाल का सर्वे कराया और इसकी हाइट बढाने व अन्य विकास को लेकर डीपीआइ तैयार की गई। रिंगवाल विकास की प्रशासकीय स्वीकृति के लिए विधायक मारू ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं जलसंसाधन मंत्री तुलसी सिलावट से मिले। परिणाम आज हम सबके सामने है। जलसंसाधन विभाग ने रामपुरा रिंगवाल विकास को लेकर 14 करोड 17 लाख 82 हजार रूपए की राशि प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है। राहत आयुक्त द्वारा उक्त स्वीकृति जारी की गई है। विधायक मारू ने जिस समय रामपुरा में रिंगवाल क्षतिग्रस्त हुई थी उस वक्त मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने स्वयं रामपुरा पहुंच रिंगवाल का निरीक्षण किया था। आज बताया रिंगवाल की मरम्मत एवं अन्य विकास के लिए राशि जारी कर दी गई है। वर्तमान में रिंगवाल की हाइट 1320 फीट है यह 8 फीट बढाई जाएगी। इस तरह रिंगवाल की हाइट 1328 हो जाएगी। पंप और जनरेंटर की क्षमता भी बढाई जाएगी। टेंडर जारी कर जल्द भूमिपूजन कर कार्य शुरू किया जाएगा। बारिश पहले काम हो जाए। ऐसा हर संभव प्रयास किया जाएगा।

Related Post