Latest News

प्रमुख युवा जन गोष्ठी का सफल आयोजन, युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए किया प्रेरित

Neemuch headlines April 12, 2026, 4:19 pm Technology

नीमच । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में रविवार को रोटरी क्लब नीमच में प्रमुख युवा जन गोष्ठी कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता एवं संगठनात्मक चेतना का विकास करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडवोकेट यश भार्गव (प्रांत अध्यक्ष, यंग थिंकर फोरम) एवं जिला संचालक अनिल जैन द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मंगलाचरण के साथ किया गया। अपने उद्बोधन में यश भार्गव ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए संघ के कार्यों एवं मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को समाज सेवा, अनुशासन एवं संस्कारों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। गोष्ठी में युवा सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका तथा संस्कार एवं संस्कृति संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के तहत "एक युवा-एक पौधा" अभियान के अंतर्गत पौधों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का समापन अल्पाहार के साथ हुआ।

Related Post