Latest News

विधायक मारू के प्रयास से मनासा में 94.47 लाख की राशि से होगा रामपुरिया तालाब का सौंदर्यीकरण

Neemuch headlines May 26, 2021, 5:43 pm Technology

मनासा। मजबुत इरादा और लक्ष्य सिर्फ एक विकास। तो सफलता जरूर मिलती हैं। जी हां हम बात कर रहे मनासा विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू की। जिनके प्रयास से मनासा को विधानसभा को लगातार गति मिल रही हैं। मारू के प्रयास से वृंदावन गार्डन के पास स्थित रामपुरिया तालाब के सौंदर्यीकरण हेतु नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा 94 लाख 47 हजार 415 रुपए की स्वीकृति मिली है। जल्द तालाब का काम शुरू होगा और तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

सांडिया रोड स्थित वृंदावन गार्डन के पास रामपुरिया तालाब स्थित हैं। सालों के इसके जिर्णोद्धार एवं सरक्षण की मांग की जा रही थी। विधायक मारू ने इसे प्रमुखता से लिए और नगर परिषद के माध्यम से तालाब के सौंदर्यीकरण की योजना बनाई। जिसे प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई हैं। तालाब सौंदर्यीकरण हेतु 94 लाख 47 हजार 415 रुपए की स्वीकृति जारी की गई है। जलीय निकायों के संरक्षण योजना (सीयूडब्ल्यू) मद से यह राशि जारी की गई है। नगरीय प्रशासन विभाग की पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन ईकाई द्वारा इस राशि की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई हैं। मारू ने बताया रामपुरिया तालाब के सौंदर्यीकरण हेतु राशि स्वीकृत हो चुकी हैं। जल्द नगर परिषद के माध्यम से टेंडर जारी होंगे और भूमिपुजन कर काम शुरू किया जाएगा।

सतत प्रयासरथ विधायक मारू:-

कोविड से निपटने के साथ के क्षेत्र के विकास का भी ख्याल रखना। यही एक जनसेवक की पहचान हैं। इसलिए मजबुत इरादा और लक्ष्य सिर्फ एक विकास। तो सफलता जरूर मिलती हैं। इन पंक्तियों का उपयोग किया हैं। वर्तमान में कोविड 19 से निपटने लिए भी विधायक मारू हर संभव प्रयास कर रहे हैं। मारू ने जनसहयोग से 50 लाख की लागत से आक्सीजन प्लांट खड़ा कर दिया है। 60 बेड वाला अस्थाई कोविड सेंटर भी बनाया जा रहा हैं। पूरे प्रदेेश में तहसील एवं ब्लाॅक स्तर पर बनने वाला यह पहला आक्सीजन प्लांट है जो सबसे पहले बनकर तैयार हो गया हैं। यहीं नहीं आक्सीजन प्लांट सहित एंबुलेंस, दवाईयां, आवश्यक मेडिकल उपकरण क्रय करने के लिए विधायक मारू अब तक 45 लाख से अधिक की विधायक निधी जा कर चुके है। कोविड से निपटने के साथ ही विधायक मारू क्षेत्र के विकास की भी उतनी की चिंता कर रहे है इसी का परिणाम से आज मनासा को रामपुरिया तालाब के सौंदर्यीकरण हेतु 94 लाख 47 हजार 415 रुपए की स्वीकृति मिली है।

Related Post