Latest News

जावद में 3 और सरवानिया महाराज में 2 लोग स्वस्थ होकर लौटे अपने घर

Neemuch headlines May 22, 2021, 8:19 pm Technology

नीमच। प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री तथा कोविड नियंत्रण के लिए नीमच जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा नीमच जावद सहित जिले में स्थापित कोविड केयर सेंटरो में की गई बेहतर उपचार व्यवस्थाओं से स्वस्थ होकर घर लौटने वालों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। जावद के कोविड सेंटर में बेहतर उपचार व्यवस्थाओं से को 3 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। सरवानिया महाराज से दो लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। शनिवार को जावद कोविड- केयर सेंटर से 50 वर्षीय कुशल कुंवर निवासी पालरा खेड़ा, जगमोहन जोशी निवासी खोर मधुमति पुरोहित निवासी वार्ड नंबर 7 जावद स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं।

Related Post