Latest News

कोविड टिकाकरण केंद्र महागढ़ में सेवाभारती टीम द्वारा अपनी सेवाए प्रारम्भ की गई

Neemuch headlines May 22, 2021, 8:15 pm Technology

मनासा। सेवा भारती जिला नीमच, सेवा भारती मनासा खण्ड मंडल एव गाँव महागढ़ में कोविड 19 टीकाकरण केंद्र महागढ़ पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा भारती द्वारा सम्पूर्ण गाँव महागढ़ में कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए वैश्विक महामारी कोरोना वेक्सिनेशन 45+ वालो को जागरूकता अभियान के द्वारा टिकाकरण केंद्र पर लाकर उनका वेक्सिनेशन करवाया जा रहा है टिकाकरण केंद्र पर उम्र 45+ वालो को ही प्रथम टिके का डोस लगाया जा रहा है।जिसमे सेवा भारती महागढ़ मंडल के सभी सेवाभावी कार्यक्रता ने अपनी सेवा निरन्तर देते आ रहे है। एव वेक्सिनेशन जागरूकता अभियान के अंतर्गत गांव के प्रत्येक मोहल्लों में जाकर उम्र 45+ वालो को वैक्सीन टिकाकरण हेतु जागरूक किया गया ताकि कोई भी टिकाकरण से वंचित न हो। जिसमे प्रमुख रुप से गुलाबचंद बारोड महागढ़ ने बताया कि सेवाभारती टीम द्वारा निरन्तर टिकाकरण केंद्र पर वेक्सिनेशन सम्बधी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है टिकाकरण, मेडिसिन एव वृद्ध पुरुषों एव महिलाओं को उनको अपने घरों से लाकर टिकाकरण केंद्र पर उनको टिके लगने से लेकर उनको वापस अपने घरों तक ले जाने तक का कार्य भी किया जा रहा है एव अन्य प्रकार की सभी गतिविधियों पर मंडल के सेवाभारती कार्यकर्ता अपनी सेवा भी दे रहे है। सेवाभारती टीम में रामनिवासजी सूर्यवंशी, बद्रीलाल पुरोहित महागढ़, कपिल राठौर आत्रिमाताजी, सुरेश पाटीदार महागढ़, सत्यनारायण पाटीदार महागढ़, परिश्रित धनगर नलखेड़ा, पप्पू राजोरा महागढ़, हिमांशु व्यास महागढ़, कृष्णपालसिंह महागढ़, राजपालसिंह लक्की महागढ़, हेमन्त कुमार सेन लोड़किया, एव सेवा भारती महागढ़ मंडल के सभी कार्यक्रता ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई एव अपनी तरफ से सेवा प्रदान की गई।

Related Post