Latest News

विधायक मारू ने की प्रेस वार्ता, 4 कोविड सेंटर, 90 में से 70 आक्सीजन युक्त बेड, 301 अब तक स्वस्थ्य होकर घर लौटे

Neemuch headlines May 21, 2021, 9:49 pm Technology

मनासा। मनासा विधानसभा में कुल 4 कोविड सेंटर जो मनासा, रामपुरा, कुकडेश्वर एवं कंजार्डा में संचालित है। यहां कुल 90 में से 70 आक्सीजन युक्त बेड हैं। अभी तक यहां 433 कोविड पेंशट को भर्ती किया गया था। इनमें 301 स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं। वर्तमान में चारों केंद्र पर 30 मरीज उपचाररथ हैं।

यह जानकारी विधायक अनिरूद्ध (माधव) ने दी। वह शुक्रवार को मनासा रेस्ट हाउस में पत्रकारों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होने कोविड 19 से निपटने के लिए अब तक किए गए प्रयास का खाखा सामने रखा। मारू ने कहा चार कोविड सेेंटर पर 70 ऑक्सीजन सीलेंडर, 50 कंस्ट्रेटर मशीन उपलब्ध हैं। यहां उपचार के लिए 70 कर्मचारियों का स्टाफ दिन रात सेवा में लगा हुआ हैं। गंभीर होने के चलते 55 मरीजों को अभी तक जिला अस्पताल रेफर करना पड़ा हैं। हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं लेकिन उपचार के दौरान 37 मरीज कोविड से जंग हार गए। उसका दुख भी हैं। कोविड से निपटने के लिए आवश्यक हर उपकरण हम जुटाने के प्रयास कर रहे हैं। इसमें आमजन का भी सहयोग मिल रहा हैं। आक्सीजन प्लांट स्थापना में पत्रकारों के सहयोग से भी हम इतनी बड़ी सहयोग राशि जुटा पाए हैं। इसके लिए आप सभी पत्रकार बंधुओं का धन्यवाद आभार। इस दौरान एसडीएम मनीष जैन, एसडीओपी संजीव मुले, बीएमओ निरूपमा झा भी उपस्थित थे।

प्रेस वार्ता में यह भी कहा:-

46402 परिवार को निः शुल्क राशन वितरण 46402(बीपीएल एवं अन्त्योदय) परिवार को 42677 क्विंटल गेहु एवं 4993 क्विंटल चावल निः शुल्क वितरित किया जा रहा है। इसके अलावा ऐसे परिवार जो खाद्य सुरक्षा अधिनियम में सम्मिलित नही है एवं जो पात्रता रखते है उन्हे पात्रता पर्ची जारी कर 3 माह का निः शुल्क राशन प्रदान किया जा रहा है। संबंधित निकाय द्वारा ऐसे परिवारो को चिन्हित किया जा रहा है। करीब 2000 ऐसे परिवार जो गरीबी रेख से उपर की श्रेणी में है उनकी स्थिति कोविड़-19 लाॅकड़ाउन के दौरान बिगड़ गई है उन्हे चिन्हित कर सुखा राशनकिट वितरित किया गया है। इसमें मनासा, कुकड़ेष्वर एवं रामपुरा नगरीय क्षैत्र में 1200 किट एवं ग्रामीण क्षैत्र मे 800 किट का वितरण किया गया है यह प्रक्रिया निरंतर जारी है। अस्थाई पात्रता पर्ची योजना अभी तक जनपद पंचायत द्वारा 180, मनासा नगर परिषद 60, कुकडे श्वर नगर परिषद 10, रामपुरा नगर परिषद 15 को 3 माह का निः शुल्क राशन प्रदान किया गया है।

30 लाख की लागत से 60 बेड का कोविड सेंटर बनेगा:-

कोविड संक्रमण से निपटने के लिए हमने 60 बेड वाला ड्रोम वाला अस्थाई कोेविड सेंटर बनाने की योजना बनाई है। करीब 30 लाख की लागत से यह बनकर तैयार होगा। जल्द यह बनकर तैयार हो जाएगा।

आक्सीजन प्लांट हेतु:-

मनासा में करीब 50 लाख की लागत से आक्सीजन प्लांट बनना हैं। इसमें 33 लाख 833 रूपए का जनसहयोग दानदाताओं से प्राप्त हुआ हैं। इसमें 25.00 लाख की विधायक निधी एवं 10.00 लाख की सांसद निधी का भी उपयोग होगा। प्लांट के उपकरण आ चुके हैं। सप्ताहभर के अंदर प्लांट बनकर तैयार हो जाएगा।

ब्लैक फंगस से निपटने की भी बनाई योजना:-

कोविड उपचार के साथ ही हमारे सामने ब्लेक फंगस नाम की बीमारी का भी संकट खड़ा हुआ हैं। इससे निपटने के लिए भी हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं। मनासा में लक्ष्मीनारायण जी चैधरी कोरोना संक्रमण के द्वारा ब्लेक फंगस की बीमारी हो गई थी इसमें माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से उपचार हेतु 2.00 लाख की राषि स्वीकृत कराई।

1.00 लाख रूपए की अनुग्रह सहायता:-

मध्यप्रदेश में कोरोना से मृत व्यक्ति के परिवार को प्रदेश सरकार द्वारा 1 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं शासकीय कर्मचारी जिनका कोविड मे ड्यूटी के दौरान निधन हो गया है उसमे आश्रित को अनुकंम्पा नियुक्ति प्रदेश सरकार द्वारा दी जाएगी। ऐसे बच्चे जिनके मातापिता का निधन कोविड से हो गया है उनके लिए मुख्यमंत्री कोविड 19 जनकल्याण (पेंशन, शिक्षा एवं राशन) योजना लागू की हैं उन्हे 5000 रूपए मंथली पेशन दी जाएगी(21 वर्श की उम्र तक) उसकी शिक्षा का खर्च भी सरकार उठाएगी। उसे खाद्य सुरक्षा अधिनियम में सम्मिलित न होने के बावजूद भी उसे निः शुल्क राशन प्रदान किया जाएगा।

खाद सब्सिडी बढ़ाने का ऐतिहासिक किसान-हितैषी निर्णय:-

मोदी सरकार द्वारा खाद सब्सिडी बढ़ाने का ऐतिहासिक किसान-हितैषी निर्णय लिया गया हैं। DAP खाद पर सब्सिडी 140 प्रतिशत बढ़ाई गई, किसानों को DAP पर 500 रुपये प्रति बोरी से बढ़कर अब 1200 रुपये प्रति बोरी की सब्सिडी मिलेगी । किसानों को DAP का एक बैग 2400 रुपये के बजाय अब 1200 रुपये में मिलेगा।

22058 नागरिकों को लगी वैक्सीन:-

अभी तक 22058 नागरिकों को वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं। तेजी से इसकी संख्या बढाई जा रही हैं। कील कोरोना अभियान अंतर्गत मनासा विधानसभा में 2.65 लाख का सर्वे किया गया। इसमें 738 संदिग्ध पाए गए एवं कुल 851 दवाईयों के कीट का वितरण किया गया हैं। वर्तमान में अभियान जारी हैं।

कोरोना पाॅजीटीव रिपोर्ट:-

मनासा विधानसभा में अब तक आरटीपीसीआर कुल 17509 सेम्पल की जांच की गई। इसमें पाॅजीटीव सेम्पल 2346 निकले। रैपिड एंटीजन टेस्ट 9251 किए। इसमें 779 पाॅजीटीव निकले

यह भी शामिल:-

विधायक निधी से खरीदी गई दवाईयां एवं उपकरण में 80 प्लस ऑक्सीमीटर , 40 थर्मल स्केनर, 12 आक्सीफ्लो मीटर की भी खरीदी की गई ताकि कील कोेरोना अभियान को गति मिले। फैबीफ्लू एवं आर्यवेदीक दवाईयां की खरीदी भी की गई।

Related Post