Latest News

सेवा भारती द्वारा शुरू किया गया एक ओर सेवा प्रकल्प, निशुल्क भरी जा रही सिलेंडर में ऑक्सीजन

Neemuch headlines May 16, 2021, 6:14 pm Technology

नीमच । आरआरएस के सेवा प्रकल्प सेवा भारती द्वारा कोरोना संक्रमण की इस महामारी में सेवा के उद्देश्य से करीब 18 प्रकार के अलग अलग सेवा प्रकल्प चलाए जा रहे हैं। सेवा प्रकल्प की इसी कड़ी में सेवा भारती द्वारा एक ओर नई सेवा प्रकल्प की शुरुवात की गई है। आज से विकास नगर स्थित सरस्वती स्कूल में सेवा भारती द्वारा बड़े आक्सीजन सिलेंडर से छोटे ऑक्सीजन सिलेंडर में निशुल्क ऑक्सीजन गेस भरी जा रही है। सेवा भारती से जुड़े नगर संघ चालक डॉक्टर राजेन्द्र ऐरन ओर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि बड़े गेस सिलेंडर से छोटे ऑक्सीजन सिलेंडर में गेस भरने का कार्य किया जा रहा है, ताकि जिन कोरोना संक्रमित मरीजो को आक्सीजन की सख्त आवश्यकता होगी उन्हें छोटे सिलेंडर के माध्यम से जल्द ओक्सीजन उपलब्ध करवाई जाएगी और उसके बाद उसका इलाज सुचारू रूप से चालू हो सकेगा। प्रकल्प शुरू होते ही आज कई मरीजों के परिजन सिलेंडर लेकर गए और सेवा भारती के कार्यों की सराहना भी की।

Related Post