Latest News

ईद के अवसर पर PFI का जागरूकता अभियान, बांटे मास्क और सैनीटाइज़र

केबीसी न्यूज़ May 14, 2021, 10:16 pm Technology

नीमच। दिनांक 14 मई महामारी के इस दौर में एक तरफ जहाँ लोग अपने सगे सम्बन्धियों की देखभाल करने में भी कतरा रहे हैं वही पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया के कार्यकर्ता लगातार पीड़ित मानवता के लिए अपनी सेवाएं दे रहे है। संस्था के कार्यकर्ता लगातार पिछले 2 महीने से नीमच शहर में कोरोना मरीजों की आखिरी रसूमात अदा करने, ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था करने, एम्बुलेंस और बेड उपलब्धता में सहायता करने से लेकर ऑक्सीमीटर बनाने और फ़िल्टर बदलने जैसे सेवाएं दे रहे है।

PFI की नीमच इकाई अब तक 60 लोगों को मेडिकल ऑक्सीजन उपलब्ध करा चुकी है और 30 मरीजों की आखरी रसूमात अदा कर चुकी है। शुक्रवार को ईद के अवसर पर संस्था ने नीमच के बघाना और नीमच सिटी क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर नगरवासियों को मास्क पहनने, सामाजिक दुरी बनाने और सैनीटाइज़र का उपयोग करने की समझाइश दी और नगर में आमजन और फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स पुलिसकर्मी और प्रशासनिक कर्मचारियों को 2000 मास्क और 1000 सैनीटाइज़र बॉटल्स निशुल्क वितरित की।

इस अवसर पर पॉपुलर फ्रंट की नीमच इकाई से साहिल खान, वसीम शाह, इमरान हुसैन, चुन्ना भाई, यूनुस शाह, अकरम भाई, मुकीम शेख, समीर शेख, सिद्दीक शाह, समीर कुरैशी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। PFI के जिलाध्यक्ष इमरान तंवर ने बताया की संस्था पुरे जिले में कोरोना सम्बन्धी राहत सेवाएं उपलब्ध करा रही है, जरुरतमंदों को राशन किट भी वितरित किये जा रहे हैं, PFI इस विपदा के समय में देशवासियों का साथ देने को हमेशा तैयार है।

Related Post