Latest News

संघ के नगर कार्यवाहक कर रहे नगर में सेनेटाइजर का छिड़काव।

प्रदीप जैन May 10, 2021, 3:36 pm Technology

सिंगोली। जिले सहित नगर में फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब इससे बचाव का रास्ता सभी ढूंढ रहे हैं। इस बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह चन्द्र प्रकाश सोनी भाया जी अपने साथियों की टोली के साथ खुद कंधे पर टंकी टांग कर नगर के मोहल्ले मोहल्ले में सेनेटाइजर का छिड़काव कर रहे। भाया जी का इस बारे में कहना है कि संघ के संस्कारो के अनुसार विपरीत समय में हमेशा जनहित को ध्यान में रखते हुए जन सेवा के कार्य करना ही हमारा दायित्व ओर संस्कार है। ओर यही एक अच्छे व सच्चे स्वंयसेवक की पहचान है।

Related Post