Latest News

मनासा में 5 लोगो ने जीती कोरोना से जंग

Neemuch headlines April 30, 2021, 3:18 pm Technology

मनासा। कोविड सेंटर से 5 मरीजो ने कोरोना को हरा दिया है। पूर्ण रूप से ठीक होने पर उन्हें कोविड सेंटर से डिस्चार्ज कर दिया गया है। मनासा कोविड सेंटर पर भर्ती मरीजो को बहेतर सुविधा मिले दवाइयों एवं ऑक्सीजन की कमी ना हो इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा। मरीजो को हिम्मत मिले सेंटर पर उपचार के साथ उनका मनोरंजन हो इसके लिए संगीत की भी व्यवस्था की गई है। जिस धार्मिक गीत हर समय चलते रहते है। विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू हर पर कोविड सेंटर की समीक्षा कर रहे है और हर संसाधन ओर सुविधा जुटाने में लगे गए। 50 लाख की लागत से लगने वाले ऑक्सीजन प्लांट की तैयारियां तेज हो गई है। जल्द हम आत्म निर्भर बनेंगे। 50 बेड पर ऑक्सीजन सीधे उपलब्ध होगी। वही प्लांट करीब 70 सिलेंडर प्रतिदिन रिफिलिंग भी करेगा। विधायक मारू के प्रयास से शहर की जनता भी मदद के लिए आगे आई है। प्लांट स्थापना में विभिन्न संगठनों से लेकर आमजन का सहयोग मिल रहा है। मारू ने बताया इससे कोविड पीड़ितों को भी हौसला मिल रहा है। आज 5 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गए है। बाकी भर्ती मरीजो में भी स्वास्थ्य सुधार है। वर्तमान में 20 मरीज भर्ती है। हम सब मिलकर कोरोना की जंग अवश्य जीतेंगे।

Related Post