Latest News

मनासा पुलिस ने 3 क्विंटल 75 किलोग्राम डोडाचूरा सहित एक तस्कर को किया गिरफ्तार, मौके से एक आरोपी फरार

Neemuch headlines April 12, 2021, 4:29 pm Technology

मनासा। मनासा थाना प्रभारी के. एल. दांगी और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर 3 क्विंटल 75 किलोग्राम डोडाचूरा सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया। वहीं एक तस्कर मौके से फरार हो गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बांगरेडखेड़ा के समीप पिकअप वाहन से पुलिस ने 3 क्विंटल 75 किलोग्राम डोडाचूरा सहित 1 तस्कर शैतान सिंह बंजारा को गिरफ्तार किया। वही मोके से एक अन्य आरोपी कुलदीप सिंह निवासी जावद तहसील फरार हो गया। मनासा पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कार्यवाही जारी है

Related Post