Latest News

प्रदेश व्यापी गिद्ध गणना वर्ष 2021 के तहत नीमच में गिद्ध गणना सम्पन्न, वर्तमान में जिले में इतने है गिद्ध पढ़े पूरी खबर

Neemuch Headlines February 7, 2021, 8:00 pm Technology

विगत गणना की तुलना में गिद्धों की संख्या में दर्ज हुई उल्लेखनीय वृद्धि

नीमच। रविवार 7 फरवरी को प्रदेश व्यापी गिद्ध गणना- वर्ष 2021 सम्पन्न हुई, जिसके तहत नीमच जिले के वनक्षेत्रों में भी चिन्हित स्थानों पर वन अधिकारियों व वाॅलेन्टीयर द्वारा गिद्धो की गणना की गई। नीमच जिले में हुई गिद्ध गणना में वनपरिक्षेत्र नीमच, जावद, रतनगढ, मनासा एवं रामपुरा में भारतीय देशी गिद्ध, चमर गिद्ध एवं सफेद गिद्ध प्रजाति के कुल 543 गिद्ध पाये गये। नीमच में गिद्धो की संख्या में विगत गणना की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई है। नीमच में गिद्धों की संख्या में वृद्धि वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के गिद्ध संरक्षण हेतु सतत् प्रयासों का परिणाम है। वनमण्डलाधिकारी नीमच, क्षितिज कुमार ने गणना में शामिल सभी वन अधिकारियों व वाॅलेन्टीयरों की, समयबद्ध रुप से गिद्ध गणना पूर्ण करने हेतु सराहना की है।

Related Post