Latest News

वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह 2020 के तहत राज्य स्तर पर प्रतियोगिता सम्पन्न, जिला स्तर पर भी विद्यार्थी हुए पुरस्कृत

Neemuch Headlines November 24, 2020, 7:33 pm Technology

नीमच। कोविड-19 महामारी के चलते वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह 2020 का आयोजन विगत वर्षो की भांति न होकर राज्य शासन दिशा-निर्देशो के अनुरूप किया गया हैं तथा राज्य शासन के दिशा-निर्देशानुसार कविता पाठ, बाघ सखा, दीवार चित्रकला एवं मिट्टी का जादू मूर्तिकला प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रदेश के सभी जिलों में करवाया गया।

नीमच जिले में कविता पाठ प्रतियोगिता में कुमारी कनक चैहान- केन्द्रीय विद्यालय क्र.1, नीमच, मनीत योगी-लोट्स वेली स्कूल तथा यष योगी- वृंदावन ऐकेडमी, डीकेन ने क्रमषः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार बाघ सखा दीवार चित्रकला प्रतियोगिता में कु. चार्वी माली व कु. तेजस्विनी माली- केन्द्रीय विद्यालय, नीमच ने संयुक्त रुप से प्रथम स्थान, कु. मनीषा मालवीय व कु. पुष्पा मेघवाल- माॅडल शासकीय स्कूल, मनासा ने संयुक्त रुप से द्वितीय स्थान तथा कु. तन्वी चैहान, कु. षाहीना हुसैन, कु. सानिया हुसैन ने संयुक्त रुप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। “ मिट्टी का जादू “ मूर्तिकला प्रतियोगिता में नितिन मुजावदिया -शासकीय हाई स्कूल, भदाना, नितिन राजपूत - शासकीय माध्यमिक विद्यालय,बुज व कु. मनीषा मीणा - शासकीय माध्यमिक विद्यालय, खेमला ने क्रमषः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। नीमच वनमण्डल से जूनियर वर्ग अंतर्गत कु. कनक चैहान द्वारा राज्य स्तरीय कविता पाठ प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया हैं। कु. कनक चैहान को डीएफओ नीमच, क्षितिज कुमार ने 23 नवंबर 2020 को वनमण्डल कार्यालय नीमच में राज्य स्तर से प्राप्त शील्ड, गिफ्ट पैक एवं प्रषस्ती पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Related Post