नीमच। कलेक्टर जितेंद्र सिंह राजे ने जानकारी दी कि मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग से प्राप्त निर्देश अनुसार शनिवार 31 अक्टूबर को स्व.सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्मतिथि को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई जायेगी।
राष्ट्रीय एकता दिवस का कार्यक्रम और शपथ समारोह शनिवार को प्रातः 10:30 बजे कलेक्टोरेट नीमच में आयोजित किया जायेगा।