जिले में अब तक औसत 643.3 मि.मी.वर्षा दर्ज

neemuch headlines September 11, 2020, 4:44 pm Technology

नीमच! जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक 643.3 मि.मी.वर्षा हुई है। नीमच में 657 मि.मी.,जावद में 746 मि.मी.व मनासा में 527 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में औसत 1297 मि.मी. वर्षा हुई थी। नीमच में 1304 मि.मी.,जावद में 1109 मि.मी.एवं मनासा में 1478 मि.मी.वर्षा हुई थी। जिले में नीमच 11 सितम्‍बर 2020, को प्रात:8 बजे समाप्‍त पिछले 24 घण्‍टे में औसत 23.3 मि.मी.वर्षा हुई है।नीमच में एक मि.मी., जावद में 67 मि.मी. एवं मनासा में 2 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई है।

Related Post