Latest News

किसानो से सर्वोतम कृषक पुरुस्कार 2019-20 के लिए आवेदन आमंत्रित

neemuch headlines September 10, 2020, 4:23 pm Technology

नीमच! मध्यप्रदेश किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम आत्मा के अंतर्गत वर्ष 2019-20 के लिए सर्वोत्तम कृषक पुरुस्कार एवं सर्वोत्तम कृषक समूह पुरुस्कार दिये जाना है। इसके तहत जिले के सभी 3 विकास खण्ड के पांच-पांच सर्वोत्तम किसान (विभिन्न इंटरप्राइजेज कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं कृषि अभियांत्रिकी प्रत्येक का 1) को 10 हजार रुपये का पुरुस्कार प्रदान किया जावेगा। जिला स्तरीय पुरुस्कार के दस सर्वोत्तम किसान (विभिन्न इंटरप्राइजेज कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं कृषि अभियांत्रिकी प्रत्येक का 2) को 25 हजार रुपये का पुरुस्कार दिया जायेगा। जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक समूह पुरुस्कार के तहत जिले के पांच सर्वश्रेष्ट कृषक समूह (विभिन्न इंटरप्राइजेज कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं कृषि अभियांत्रिकी प्रत्येक का 1) को 20 हजार रुपये की राशि‍ प्रदान की जायेगी।

विकासखण्ड स्तरीय एवं जिला स्तरीय कृषक समूह पुरुस्कार के लिए 20 सितम्बर 2020 तक प्रविष्टिया आमंत्रित की गई है। चयनित किसानो को पुरुस्कार के लिये प्रमाण पत्र तैयार किये जावेंगे तथा पुरे प्रदेश में एक साथ सर्वोत्तम कृषक पुरुस्कार 26 जनवरी 2021 को प्रदान किये जावेंगे । विकासखण्ड स्तरीय सर्वोतम कृषक पुरुस्कार के लिए गठित चयन समिति के अध्यक्ष कलेक्टर रहेंगे। परियोजना संचालक आत्मा सदस्य सचिव तथा उधानिकी, पशु पालन,मत्स्य पालन विभाग के जिला प्रमुख तथा कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी अधिकारी इस समिति में सदस्य बनाए गये है। उप संचालक कृषि सह परियोजना संचालक "आत्मा" सज्जन सिंह चौहान ने जिले के किसानो तथा कृषक समूहों से इस पुरुस्कार के अधिकाधिक आवेदन प्रस्तुत करने का आग्रह किया है। किसान भाई प्रत्येक विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी/ब्लाक टेक्नोलाजी मैनेजर (बी.टी.एम.) तथा परियोजना संचालक आत्मा जिला नीमच कार्यालय में उपलब्ध आवेदन पत्र प्राप्त कर पूर्ण रूप से भरे आवेदन बंद लिफाफे में 20 सितम्बर 2020 तक प्रस्तुत कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष क्रमांक 07423-230209 पर भी संपर्क कर सकते है।

Related Post