प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गृह प्रवेश कार्यक्रम 12 को

neemuch headlines September 10, 2020, 4:12 pm Technology

नीमच! प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अन्तर्गत गृह प्रवेशम कार्यक्रम 12 सितम्‍बर 2020 को प्रातः 11.00 बजे किया जावेगा। इस कार्यक्रम में व्यक्तियों के वेबसाईट पर पंजीयन आनलाईन किया जाना है। पंजीयन में व्यक्ति का नाम, मोबाईल नम्बर, ई-मेल, स्थान, जिला एवं पिन कोड की जानकारी दर्ज की जाना है। पंजीयन के पश्चात SMS  एवं e-mail पर व्यक्ति को पंजीयन कन्फर्मेशन की जानकारी प्राप्त होगी। अत: आमजन एवं सभी अधिकारी, कर्मचारियों से आगृह है, कि उक्त कार्यक्रम को प्राथमिकता में लेते हुए पंजीयन एवं वेबकास्ट लिंक पर कार्यक्रम नियत दिनांक एवं समय पर देखने का कष्‍ट करें।

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण पंजीयन की लिंक-  

https://pmevents.ncog.gov.in/

वेब कास्ट की लिंक-   https://pmindiawebcast.nic.in/  है।

Related Post