Latest News

जिले में अब तक औसत 620 मि.मी.वर्षा दर्ज

neemuch headlines September 10, 2020, 4:06 pm Technology

नीमच! जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक 620 मि.मी.वर्षा हुई है। नीमच में 656 मि.मी.,जावद में 679 मि.मी.व मनासा में 525 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में औसत 1297 मि.मी. वर्षा हुई थी। नीमच में 1304 मि.मी., जावद में 1109 मि.मी.एवं मनासा में 1478 मि.मी.वर्षा हुई थी। जिले में नीमच 10 सितम्‍बर 2020, को प्रात: 8 बजे समाप्‍त पिछले 24 घण्‍टे में औसत 0.6 मि.मी.वर्षा हुई है। नीमच व जावद में वर्षा नही हुई है, जबकि मनासा में 2 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई है।

Related Post