नीमच! जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक 619.3 मि.मी.वर्षा हुई है। नीमच में 656 मि.मी.,जावद में 679 मि.मी.व मनासा में 523 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में औसत 1286.6 मि.मी. वर्षा हुई थी। नीमच में 1296 मि.मी., जावद में 1093 मि.मी.एवं मनासा में 1471 मि.मी.वर्षा हुई थी। जिले में नीमच 9 सितम्बर 2020, को प्रात: 8 बजे समाप्त पिछले 24 घण्टे में औसत 5.6 मि.मी.वर्षा हुई है। नीमच में 4 मि.मी., जावद में 7 मि.मी.एवं मनासा में 6 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई है।