18 लोगों ने जीती कोरोना से जंग, अब तक नीमच जिले में 708 लोग हुए कोरोना से स्वस्थ

neemuch headlines August 8, 2020, 6:35 pm Technology

नीमच! कोरोना को हराने का सिलसिला जिले में जारी है। जिले के कोविड केयर सेंटर वात्सल्य भवन, आइसोलेशन वार्ड, डीसीएचसी से आज 18 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए हैं है। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के अथक प्रयासों से बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं दी जा रही है। जिले में अबतक कुल 708 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। के अब जिले में 108 एक्टिव कोरोना संक्रमित केस शेष है जिनका उपचार जारी है।

मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ महेश मालवीय ने बताया कि सभी कोविड केयर सेंटर पर आवश्यक स्वास्थ सुविधाएं है ओर चिकित्सा स्टाफ तैनात है। लगातार सिविल सर्जन, प्रभारी चिकित्सको द्वारा भ्रमण किया जा रहा है।10 दिन पूर्ण होने के बाद भी 7 दिन तक होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश लोगो को दिए जा रहे है।

Related Post