नीमच। मध्य प्रदेश पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, एडीजी (नारकोटिक्स) डी. श्रीनिवास वर्मा और डीआईजी कुमार प्रतीक के नेतृत्व में चलाए जा रहे "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" जन-जागृति अभियान के तहत सोमवार को नारकोटिक्स प्रकोष्ठ नीमच द्वारा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शहर स्थित धानुका फैक्ट्री परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में फैक्ट्री के लगभग 200 कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
'NO TO DRUGS' का दिया संदेश :-
नशे के खिलाफ समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सभी कर्मचारियों ने एक विशाल मानव श्रृंखला (Human Chain) बनाई और एकजुट होकर “NO TO DRUGS” का सशक्त संदेश दिया।
निरीक्षक रघुवंशी ने दिलाई शपथ :-
कार्यक्रम के दौरान नारकोटिक्स प्रकोष्ठ नीमच के निरीक्षक बलराम सिंह रघुवंशी ने उपस्थित कर्मचारियों को नशे के गंभीर दुष्प्रभावों और सामाजिक-आर्थिक हानियों के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने सभी को नशे से दूर रहने की समझाइश दी और कार्यक्रम के समापन पर नशा मुक्ति की सामूहिक शपथ दिलाई। इस जन-जागृति कार्यक्रम को सफल बनाने में नारकोटिक्स प्रकोष्ठ नीमच की टीम—स.उ.नि. किरण शर्मा, प्रधान आरक्षक आशीष शुक्ला, आरक्षक प्रशांत कैथवास एवं आरक्षक राहुल जैन की सराहनीय भूमिका रही।