Latest News

दंडवत यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, जय श्री श्याम के जयकारों से गूंजा मल्हारगढ़

Neemuch headlines July 17, 2026, 3:02 pm Technology

"जहां श्रद्धा के कदम बढ़ते हैं, वहां भक्तों का कारवां खुद-ब-खुद जुड़ जाता है।"

हरवार। दिनांक 16 जुलाई 2026 को शाम 4:30 बजे बस स्टैंड मल्हारगढ़ से खाटू श्याम मंदिर तक विशाल दंडवत यात्रा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। नया खेड़ा निवासी मोनू जी पाटीदार द्वारा किलो के पटिए पर दंडवत यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्याम भक्त शामिल हुए। यात्रा का शुभारंभ मंदिर के प्रधान गुरुदेव आशीष शर्मा द्वारा विधिवत पूजार्चना के साथ किया गया।

इसके पश्चात ढोल, डीजे और जय श्री श्याम के गगनभेदी जयकारों के बीच दंडवत यात्रा आगे बढ़ी। यात्रा मार्ग में मल्हारगढ़ नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से आए श्याम प्रेमियों ने पुष्पवर्षा एवं स्वागत कर श्रद्धा का परिचय दिया। यात्रा में गुरुदेव आशीष शर्मा, मंदिर मंडल के सभी सदस्य तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्याम बाबा के भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। शाम 7:00 बजे खाटू श्याम मंदिर परिसर में भव्य महाआरती का आयोजन हुआ।

महाआरती के पश्चात दंडवत यात्रा का समापन किया गया तथा सभी श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। इस धार्मिक आयोजन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि "भक्ति की डोर जब श्याम से जुड़ती है, तो हर कदम आस्था का उत्सव बन जाता है।"

Related Post