जुलाई के नए सप्ताह में क्या कुछ नया बदलेगा किसकी चमकेगी किस्मत जाने आपका सप्ताहिक राशिफ़ल

Neemuch headlines July 5, 2026, 8:50 am Technology

मेष साप्ताहिक राशिफल :-

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएग। इस सप्ताह आपको किसी भी काम में आलस्य या लापरवाही बरतने से बचना चाहिए। किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में घरेलू समस्याएं आपकी चिंता का कारण बनेंगी। संतान पक्ष की ओर से मानसिक कष्ट मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को भी कार्यक्षेत्र में कामकाज से जुड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अपने सामान और सेहत दोनों का ख्याल रखें। साथ ही साथ वाहन सावधानी से चलाएं और किसी भी प्रकार के नियम का उल्लंघन करने से बचें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कागजी काम समय पर निबटाना चाहिए अन्यथा बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। जोखिम भरे निवेश से बचें तथा धन का लेनदेन करते समय सावधानी रखें। प्रेम प्रसंग में मर्यादा का ख्याल रखें अन्यथा सामाजिक बदनामी झेलनी पड़ सकती है। कठिन समय में जीवनसाथी की तरफ से मानसिक संबल मिलेगा। उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल :-

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मनचाहे फल देने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी बड़ी अड़चन के दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। इस दौरान करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति के सहयोग से किसी महत्त्वपूर्ण कार्य में प्रगति होगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे। आपके कार्यों को सराहा जाएगा। कारोबार की दृष्टि से पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल कहा जाएगा। बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में आप कामयाब होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के संग किसी लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। इस दौरान आपका मन धर्म-कर्म में खूब रमेगा। तीर्थाटन का सौभाग्य भी प्राप्त हो सकता है। सेहत की दृष्टि से पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल कहा जाएगा। यदि आप किसी रोग या बीमारी से पीड़ित चल रहे थे तो इस हफ्ते उसमें आराम मिलेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको स्वजनों के साथ सुखद समय बिताने के खूब अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। किसी प्रिय व्यक्ति से उपहार मिलने पर मन प्रसन्न रहेगा। उपाय: प्रतिदिन लक्ष्मी-नारायण की पूजा और श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल :-

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में नये अवसर लेकर आयेगा। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको रोजी-रोजगार के सुनहरे मौके मिलेंगे। करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने में कोई शुभचिंतक या फिर कहें मित्र काफी मददगार साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। इस दौरान नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिसे निभाने के लिए उन्हें अधिक परिश्रम और प्रयास करना होगा। आपके पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी के पूरे योग बने हैं और आपको इस हफ्ते अपना कौशल दिखाने का पूरा अवसर प्राप्त होगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो सप्ताह के अंत तक किसी बड़ी कारोबारी डील होने से बाजार में आपकी धाक बढ़ेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको घर-परिवार से जुड़ी कुछेक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको भाई-बहिन की ओर से कुछ चिंता रह सकती हैं, लेकिन अंतत: आप अपने बुद्धि-विवेक से समस्याओं को हल निकालने में कामयाब हो जाएंगे। प्रेम प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और लव पार्टनर की फीलिंग्स को इग्नोर करने से बचें। उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में चालीसा का पाठ करें।

कर्क साप्ताहिक राशिफल :-

कर्क राशि के जातकों के लिए यह पूरा सप्ताह अनुकूल और मनचाहे फल देने वाला है। सोचे हुए कार्यों के समय पर पूरे होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके उत्साह एवं पराक्रम में वृद्धि के योग बन रहे हैं। घर और बाहर दोनों जगह आपको स्वजनों और शुभचिंतकों से सुख-सहयोग की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों के टारगेट समय से पूर्व पूरे होने पर मन हर्षित रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। बाजार में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। कारोबार को आगे बढ़ाने की अभिलाषा पूर्ण होगी। बीते समय में किए हुए निवेश का अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना है। आपके जनसंपर्क आपके लाभ के लिए कार्य करेंगे। सत्ता-सरकार से जुड़े मामले सुलझेंगे। यदि आप राजनीति या समाज सेवा के कार्य से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह के अंत तक सम्मानित किया जा सकता है। समाज में आपकी लोकप्रियता और विश्वसनीयता बढ़ेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल कहा जाएगा। किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। किसी प्रिय व्यक्ति से लंबे समय बाद मेल-मिलाप के योग बनेंगे। लव लाइफ और मैरिड लाइफ सुखमय बनी रहेगी। उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल :-

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सेहत, संबंध, करियर और कारोबार आदि की दृष्टि से अति उत्तम रहने वाला है। इस सप्ताह आपको रोजी-रोजगार के क्षेत्र में तरक्की करने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा वर्ग को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर की तरफ से पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। अधिकारियों के द्वारा आपके कार्यों की प्रशंसा की जा सकती है। इस सप्ताह पदोन्नति एवं वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी कारोबार में खासा लाभ होगा। विदेश से जुड़े काम करने वालों को अपने काम को आगे बढ़ाने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में कारोबारी गतिविधियों में नई गति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं, हालांकि आपको इस दौरान धन निवेश के मामले में सावधानी बरतनी होगी। किसी भी बड़े कारोबारी निर्णय को लेते समय अपने शुभचिंतकों की राय लेना न भूलें। सिंह राशि को इस सप्ताह भूमि-भवन, वाहन आदि का सुख प्राप्त होगा। जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद आपसी बातचीत के जरिए सुलझेंगे। प्रेम संबंध में मधुरता बनी रहेगी। उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता की पूजा में सूर्याष्टकं का पाठ करें।

कन्या साप्ताहिक राशिफल :-

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा आपाधापी लिए रहने वाला है। इस हफ्ते आपको छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र हो या फिर घर-परिवार स्वजनों का समय पर साथ और सहयोग न मिलने पर मन थोड़ा खिन्न रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा उम्मीद से कम फलदायी साबित होगी। इस दौरान जीवन में आने वाली तमाम तरह की कठिनाई से आपका मन हताश और निराश रहेगा। हालांकि आपको यह समझने की जरूरत रहेगी कि हालात हमेशा ऐसे नहीं रहेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध से ही आपको अपने जीवन में राहत मिलती हुई नजर आएगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में धीमी गति से ही सही लेकिन व्यवसाय में गति आती हुई नजर आएगी। कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह धैर्य और विवेक को बनाए रखना होगा क्योंकि सप्ताह के उत्तरार्ध में उनके जनसंपर्क काम आएंगे. जिनकी मदद से वे अपनी बिगड़ी चीजों को सुधारने में काफी हद तक सफल हो जाएंगे। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए इस सप्ताह बोलना कम और सुनना ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा करें तथा गणेश जी की पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

तुला साप्ताहिक राशिफल :-

तुला राशि के जातको के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आप अपनी बिगड़ी हुई चीजों को संवारने में अपना पूरा जोर लगा देंगे। तुला राशि के जातकों को इस हफ्ते करियर-कारोबार में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। इस सप्ताह आप अपनी वाणी और व्यवहार से सभी से अपना काम निकालने में कामयाब होंगे। आपका व्यक्तिगत व्यवहार उच्च कोटि का रहेगा और आप अपने शुभचिंतकों के सहयोग से काम को बेहतर तरीके से कर पाएंगे। आपकी कार्य संपादन क्षमता बढ़ेगी और प्रभावी लोगों से जुड़ाव होगा। नए जनसंपर्क आपको भविष्य में लाभ प्रदान करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभ साबित होगा। किसी पुराने रोग या फिर कहें शारीरिक पीड़ा से छुटकारा मिलने के योग बन रहे हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान पिकनिक-पर्यटन का योग बनेगा। घर-परिवार में सामंजस्य बढ़ेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आपका अच्छा तालमेल बना रहेगा। आपको पिता की तरफ से विशेष सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। छात्र वर्ग को उनके परिश्रम और प्रयास का पूरा फल प्राप्त होगा। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल :-

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको लोगों से बहुत ज्यादा उम्मीद न रखते हुए अपने कार्यों को अपने दम पर पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रिय व्यक्ति के साथ वाद-विवाद हो जाने से मन खिन्न रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर की तरफ से मनचाहा सहयोग और समर्थन न मिलने के कारण कार्यों को पूरा करने में दिक्कत आएगी। व्यावसायिक दृष्टि से समय आपके विपरीत जरूर है लेकिन बावजूद इसके आप अपने कौशल से बहुत हद तक धन लाभ को प्राप्त करने में कामयाब हो जाएंगे। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आपको धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतनी चाहिए और अपने कागजी काम समय पर निबटाने चाहिए। इस हफ्ते जहां आर्थिक लाभ उम्मीद से कुछ कम होगा तो वहीं व्यावसायिक देनदारी थोड़ी ज्यादा रहेगी। जिसके कारण आर्थिक असंतुलन बना रहेगा। इस हफ्ते छात्र वर्ग का मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो आपको मनचाहे परिणाम के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।

धनु साप्ताहिक राशिफल :-

धनु राशि के जातकों के लिये यह सप्ताह काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सिर पर अचानक से तमाम तरह की जिम्मेदारियां आ सकती है, जिसे निभाने के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास करने होंगे। कामकाज की अधिकता और तमाम तरह की चुनौतियों के चलते आपको शारीरिक एवं मानसिक थकान बनी रहेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान मौसमी बीमारी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने से शारीरिक पीड़ा मिलने की आशंका बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से खूब सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि वे आपकी योजनाओं को विफल करने के लिए षड्यंत्र रच सकते हैं। इस सप्ताह कामकाजी महिलाओं को घर और ऑफिस के बीच समन्वय बनाए रखने में दिक्कतें आ सकती है। संतान पक्ष से जुड़ी किसी समस्या को लेकर भी मन चिंतित रहेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह धनु राशि के लिए थोड़ा प्रतिकूल कहा जाएगा। इस सप्ताह किसी बात को लेकर स्वजनों और प्रियजनों के साथ खटपट हो सकती है। इस हफ्ते आपके रिश्ते अपनों के साथ नाजुक दौर में रहेंगे। धनु राशि के जातकों को अभिमान और अपमान से बचना होगा। उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।

मकर साप्ताहिक राशिफल :-

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन से जुड़ी समस्याओं का समाधान खोजने की दृष्टि से शुभ एवं सफल साबित होगा। यदि आप लंबे समय से किसी बड़ी परेशानी से जूझ रहे थे तो इस हफ्ते किसी शुभचिंतक या फिर प्रभावी व्यक्ति की मदद से उसका हल निकालने में अंतत: कामयाब हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों के साथ आपका अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों की उन्नति के साथ आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। यदि आप लंबे समय से अपनी नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे थे इस सप्ताह आपको किसी अच्छे संस्थान से बढ़िया ऑफर आ सकता है। बेरोजगार लोगों की आजीविका के साधन प्राप्त होंगे। आपकी प्रसिद्धि का दायरा बढ़ेगा। व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। इस सप्ताह आप किसी के साथ पार्टनरशिप में कोई नया काम प्रारंभ कर सकते हैं। किसी बड़ी व्यावसायिक डील होने से मार्केट में आपकी साख बढ़ेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। प्रेम प्रसंग में निकटता बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा एवं शिव महिम्न स्तोत्र का श्रद्धा के साथ पाठ करें।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल :-

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको व्यवसाय में मिले जुले फल प्राप्त होंगे। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार से जुड़ी कुछेक परेशानियों से जूझना पड़ेगा लेकिन बावजूद इसके आप अपनी बुद्धि और विवेक से बहुत हद तक परिस्थितियों के साथ तालमेल बिठाने में कामयाब हो जाएंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। बाजार में फंसे धन को निकालने में मुश्किलें आ सकती हैं। व्यवसाय करने वालों को इस हफ्ते अपने कागजी काम समय पर निपटाने की जरूरत रहेगी, अन्यथा उन्हें बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में लोगों की बातों को तूल न देते हुए अपने लक्ष्य पर फोकस करना उचित रहेगा। जीवन के कठिन समय में आपके पूर्व में किए गये अच्छे कर्म काम आएंगे। मुश्किल भरे समय में आपके शुभचिंतक और मित्रगण काफी मददगार साबित होंगे। मित्र वर्ग में से कोई विशेष व्यक्ति बड़ा जोखिम लेते हुए भी आपके साथ हर कदम पर खड़ा मिलेगा। पारिवारिक दृष्टि से समय आपके लिए विपरीत है। ऐसे में आपको सचेत रहना चाहिए। उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।

मीन साप्ताहिक राशिफल :-

मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी काम में जल्दबाजी करने या फिर शॉर्टकट लेने से बचना होगा, अन्यथा धनहानि, मानहानि के साथ शारीरिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। यदि आप बीते कुछ समय से किसी निजी समस्या को लेकर परेशान चल रहे थे तो वह इस सप्ताह भी आपकी चिंता का कारण बनी रहेंगी। हालांकि जीवन के चुनौती भरे समय में आपके मित्रगण आपके मददगार साबित होंगे और सही रास्ता दिखाने का प्रयास करेंगे। समस्याएं चाहें घरेलू हों या फिर कार्यक्षेत्र से जुड़ीं, उनका हल खोजते समय अपने वरिष्ठ लोगों की राय की अनदेखी करने की भूल बिल्कुल न करें। मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह अहंकार और आलस्य से बचना होगा, अन्यथा आप अवसर को भुनाने में कामयाब नहीं हो पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में बदलाव के योग बन रहे हैं। अचानक से स्थान परिवर्तन या जिम्मेदारियों में बदलाव के कारण आपको परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। सीनियर की उपेक्षा से भी आपका मन खिन्न रहेगा। हालांकि आपको इस दौरान भावनाओं में बहकर किसी गलत निर्णय को लेने से बचना चाहिए। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको इस सप्ताह कुछेक चीजों से समझौता करना पड़ सकता है। लव पार्टनर से मेल-मिलाप में मुश्किलें आ सकती हैं।

उपाय: प्रतिदिन सूर्य देव को अर्घ्य देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।

Related Post