नीमच जिले की रतनगढ़ पुलिस के जवान के द्वारा मानवियता की मिसाल पेश करते हुए मध्यप्रदेश के मुरैना के एक परिक्षार्थी रौनक कुशवाहा को जो एस आर कॉलेज नेवड़ में परीक्षा देने जा रहा था। लेकिन कोटा से सिंगोली एवं सिंगोली से रतनगढ़ आने के दौरान उसकी नीमच जाने वाली बस निकल गई। एसे मुसीबत के समय पुलिस की मदद ने एक होनहार छात्र का भविष्य सुरक्षित कर दिया। मुरैना जिले के रहने वाले छात्र रौनक कुशवाहा हॉस्पिटल असिस्टेंट की परीक्षा देने के लिए नीमच जा रहे थे। ग्राम नेवड स्थित एस. आर. कॉलेज परीक्षा केंद्र जाने के दौरान बस लेट होने की वजह से रौनक का समय पर पहुंचना जब मुश्किल लग रहा था, जिससे वे काफी तनाव में थे। ऐसे में उन्हें रतनगढ़ थाना क्षेत्र की डायल '112' आपात कालीन सेवा (FRV-08) का सहारा मिला। सूचना मिलते ही FRV पर तैनात पुलिस आरक्षक मनीष पाटीदार के द्वारा छात्र की समस्या को देखते हुए तुरंत रतनगढ़ थाना प्रभारी बी.एल. भाबर के माध्यम से नीमच कंट्रोल रूम में जानकारी देकर छात्र को कॉलेज छोड़ने की परमिशन ली गई। और चालक देवेन्द्र सोलंकी के साथ बिना समय गंवाए छात्र को अपने साथ लिया और पूरी तत्परता के साथ उन्हें समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाया। समय पर केंद्र पहुंचने के बाद रौनक कुशवाहा ने राहत की सांस ली। छात्र ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए रतनगढ़ पुलिस और नीमच जिला पुलिस को इस त्वरित मदद के लिए दिल से धन्यवाद दिया है। खाकी के इस मानवीय चेहरे की हर तरफ सराहना हो रही है।