54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए तैयार होंगे जिले के तैराक

Neemuch headlines July 3, 2026, 7:09 pm Technology

6 जुलाई को जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता के माध्यम से बनेगी टीम, इंदौर में करेंगे प्रतिनिधित्व नीमच। 54वीं मध्यप्रदेश राज्य सब जूनियर एवं मिनी ग्रुप (गर्ल्स एवं बॉयज) तैराकी स्पर्धा के लिए जिले के तैराक अब अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली नीमच टीम का चयन 6 जुलाई को सुबह 8 बजे शहर में स्‍थित नगरपालिका स्वीमिंग पूल पर आयोजित जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता के माध्यम से किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 16, 17 एवं 18 जुलाई को इंदौर स्थित लक्ष्मण सिंह स्वीमिंग पूल में आयोजित होने वाली 54वीं म.प्र. राज्य तैराकी स्पर्धा में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष अशोक मोदी ने बताया कि चयन प्रतियोगिता में नीमच जिले के सभी पात्र तैराक भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता के आधार पर राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए जिले की टीम का गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में ग्रुप-द्वितीय (13-14 वर्ष), ग्रुप-तृतीय (11-12 वर्ष) तथा ग्रुप-चतुर्थ (9-10 वर्ष) के गर्ल्स एवं बॉयज वर्ग के खिलाड़ी भाग लेने के पात्र होंगे। सभी प्रतिभागियों को निर्धारित समय से पहले नगर पालिका स्वीमिंग पूल पहुंचकर अपना पंजीयन कराना होगा। प्रतियोगिता संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए कोच आयुष गौड़, अभिषेक अहीर, सुधा सोलंकी, नीलेश घावरी, रोहित अहीर, ज्ञानोदय के कोच रविन्द्र सोनी, सुब्रो चौधरी तथा जादौन एक्वेटेक के समीर जादौन से संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष अशोक मोदी, मेंटर प्रभु मूलचंदानी, उपाध्यक्ष प्रकाश मंडावरिया, दिलीप डूंगरवाल, विष्णु मोदी, शरद पाटीदार, गौतम पाटोदी, अनिल सुराना, सचिव तरुण ओझा तथा पदाधिकारी रामगोपाल मोदी, राकेश बंसल और मोहन सिंह गेहलोद से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जिला तैराकी संघ ने जिले के सभी प्रतिभाशाली तैराकों से जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और राज्य स्तर पर नीमच का गौरव बढ़ाने की अपील की है।

Related Post