नलखेड़ा कृषि सेवा केंद्र में छापी जा रही थी नकली करेंसी, 500 के जाली नोटों के साथ 2 गिरफ्तार

Neemuch headlines July 3, 2026, 2:40 pm Technology

भोपाल। मध्य प्रदेश के आगर मालवा क्षेत्र के नलखेड़ा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, यहां नकली करेंसी का भंडाफोड़ हुआ है। 57000 के नकली नोटों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

नलखेड़ा बस स्टैंड स्थित कृषि सेवा केंद्र पर नकली नोट छापने का यह काम किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से 500 के 115 नोट जप्त किए हैं जिनकी कीमत 57500 रुपए है। मौके से प्रिंटर जब्त कर नकली नोट तैयार करें दो युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है। नलखेड़ा में पकड़ाई नकली करेंसी इस मामले में जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक एक विश्वसनीय मुखबिर के जरिए पुलिस को यह सूचना मिली थी कि पंवार कृषि सेवा केंद्र में दो लोग रंगीन प्रिंटर की मदद से 500 के नकली नोट तैयार कर रहे हैं।

यह एक काले बैग में नोट रखकर किसी को देने की तैयारी में हैं। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तुरंत ही अतिरिकी पुलिस बल और आवश्यक अनुसंधान सामग्री का प्रबंध किया गया। मुखबिर की सूचना का पंचनामा तैयार कर मौके पर दबिश दी गई। इसके बाद यह पूरा मामला सामने आया। आरोपियों को किया गिरफ्तार जब पुलिस बल मौके पर पहुंची तो दुकान में दो युवक नकली नोट तैयार कर रहे थे। इनकी पहचान नरेंद्र सिंह निवासी पिपल्यासेत और नलखेड़ा निवासी शुभम सोलंकी के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद काले बैग से 500 रुपए के 115 नकली नोट बरामद किए गए हैं। जब जांच की गई तो कई नोटों पर एक ही सीरियल नंबर था जिससे उनके नकली होने की पुष्टि हुई। पूछताछ में आरोपियों में यह बताया है कि वह रंगीन प्रिंटर से असली नोटों की रंगीन कॉपी बनाते थे और फिर पेपर कटर से काटकर नकली नोट तैयार करते थे। पुलिस कर रही जांच पुलिस ने मौके से रंगीन प्रिंटर, और पेपर कटर सहित दोनों आरोपियों के पास से एक एंड्रॉयड फोन भी बरामद किया है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 178 और 3 (5) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अब तक कितने नकली नोट तैयार किए गए हैं और उनका इस्तेमाल कहां-कहां किया गया है। ये नोट किन लोगों को सप्लाई किए गए हैं और इसमें कोई अन्य व्यक्ति शामिल है या नहीं इसकी भी जांच की जा रही है।

Related Post