चीताखेड़ा में बड़ा हादसा, अनियंत्रित कार भीड़ में घुसी, आधा दर्जन लोग घायल।

Neemuch headlines July 3, 2026, 2:35 pm Technology

चीताखेड़ा। शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे के दरमियान सफेद रंग की कार बस स्टैंड की तरफ से नीमच की ओर जा रही थी कि अनियंत्रित होकर भीड़ को चीरती हुई चली गई। दर्जनभर लोग घायल हो गए, चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई। छः लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज हेतु नीमच चिकित्सालय ले जाया गया। मौके पर गुस्साई भीड़ ने कार चला रहे ड्राइवर की जमकर कुटाई कर दी। भीड़ को आक्रोशित देख ड्राइवर भाग निकला। उल्लेखनीय है कि लक्ष्मीपुर निवासी किसान माखन - पिता लाल सिंह अपने मकान की छत पर कार्य करने के दौरान गीर जाने से घायल अवस्था में चीताखेड़ा बस स्टैंड पर एक निजी क्लीनिक पर इलाज हेतु लाएं थे जिन्हें देखने के लिए भीड़ एकत्रित हो गई। इसी दरमियान बस स्टैंड की ओर से एक सफेद रंग की मारुति सिलेरियो कार आर.जे.09सी.बी.8023 तेज रफ्तार से अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गई जिसमें छः लोग राजू पिता भीम सिंह दायमा 40 वर्ष लक्ष्मीपुरा निवासी के पैर में, बादर पिता रामलाल 28 वर्ष लक्ष्मीपुरा निवासी के पैर में, सत्यनारायण पिता कन्हैयालाल नाई चीताखेड़ा निवासी के पैर में, गोपाल पिता दौलतराम मोची गंगरार निवासी फसली टूटी, शाबीर पिता रजाक शेख चीताखेड़ा निवासी पैर, रोनक पिता मनसुख जैन चीताखेड़ा निवासी पैर में, सत्यनारायण पिता किशोरी लाल शर्मा चीताखेड़ा निवासी के सीने में, महेंद्र पिता छगन लाल माली चीताखेड़ा निवासी को लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कई देर तक एंबुलेंस का इंतजार किया जब नहीं आई तो निजी वाहन से नीमच चिकित्सालय ले जाया गया। इस दौरान मोटरसाइकिलें चपेट में आ गई। वहीं कई लोग जान बचाकर भागे। गनीमत यह रही कि कोई मरा नहीं। हादसे के दौरान कार ड्राइवर रघुवीर पिता गेंदमल परमार (तेली) को उग्र भीड़ में घेर लिया और जमकर ठुकाई कर दी। भीड़ को आक्रोशित देख ड्राइवर भीड़ में से रफू चक्कर हो गया। घटना के कई देर बाद आई 108 एंबुलेंस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग एवं पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए घटना की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा कार चालक द्वारा वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण हुआ।

पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल सभी घायलों का उपचार जारी है।

Related Post