जाट क्षेत्र के तुमड़िया में दिनदहाड़े 2 नाबालिग बालिकाओं का अपहरण।

निर्मल मूंदड़ा June 28, 2026, 9:57 am Technology

साहस दिखाते हुए ग्रामीणों ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर 2 आरोपीयो को धर दबोचा,एक आरोपी चकमा देकर भागने में रहा सफल*

रतनगढ़। ​नीमच जिले के रतनगढ़ थाना अंतर्गत आने वाली जाट चौकी के तुमड़िया ग्राम से शुक्रवार को दिनदहाड़े दो नाबालिग बालिकाओं के अपहरण की खोफनाक घटना सामने आई है।सफेद रंग की ईको कार सवार युवकों ने दो नाबालिग बालिकाओं को जबरन गाड़ी में खींचकर बिठा लिया।

लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता और बहादुरी के चलते न केवल बालिकाओं को सकुशल छुड़ा लिया गया,बल्कि तीन मे से दो अपहरणकर्ताओं को भी धर दबोच लिया गया। ​क्या है पूरा मामला? :- विस्तृत जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे ग्राम तुमड़िया की 8 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बालिकाएं गांव के पास ही स्थित जयराम धाकड़ के खेत के समीप अपने खेत से आते वक्त मेन रोड से गुजर रही थीं।तभी अचनाक एक सफेद ईको कार क्रमांक MP 44 ZB 5881 वहां आकर रुकी और गाड़ी मे सवार तीन युवकों ने दोनों बालिकाओं को जबरन गाड़ी में खींच लिया।कार के भीतर से एक अन्य बालिका की चप्पल और कांच पर लगाने के गत्ते भी पड़े हुए दिखाई दिए हैं,जो आरोपियों द्वारा की गई अन्य किसी घटना की भी पुष्टि कर रहे हैं।जो पुलिस जांच का विषय है। ग्रामीणों की सजगता 25 कि.मी.तक किया पीछा,

फिल्मी अंदाज में दबोचे गए आरोपी :-

बालिकाओं के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास ही मौजूद ग्रामीण भेरूलाल जटिया और प्रहलाद बैरागी ने तत्परता दिखाई।उन्होंने तुरंत अपनी बाइक से कार का पीछा शुरू किया।लगभग 2 किलो मीटर दूर ग्रामीणों ने अपनी बाइक को कार के आगे लगाकर उसे रुकवाने का प्रयास किया।आरोपियों ने भागने की फिराक में बाइक को टक्कर मारी और उसे दूर तक घसीटा,लेकिन ग्रामीणों ने हिम्मत नहीं हारी।​आरोपी बिजेपुर, दौलतपुरा,पालछा और चड़ोल होते हुए भाग रहे थे।

सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने आगे की ओर घेराबंदी की और लगभग 25 किलोमीटर दूर आटा सरोदा के पास ट्रैक्टर को सड़क पर आड़ा लगाकर कार को मजबूरन रुकवा लिया। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद 3 में से 2 आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया।जबकि एक आरोपी चकमा देकर फरार होने में सफल रहा। आरोपी भी नाबालिग,पुलिस की कार्रवाई जारी :- ​हैरत की बात यह है। कि जहां पीड़ित बालिकाएं नाबालिग हैं। वहीं प्राथमिक जानकारी में अपहरण करने वाले तीनों युवक भी नाबालिग ही बताए जा रहे हैं।अब हकीकत क्या है।यह तो उनके आईडी प्रूफ देखने के बाद ही पता चलेगा। आरोपी युवकों मे गाड़ी मालिक सहित 1 युवक सरवानिया मसानी एवं 1 युवक खोर का बताया जा रहा है।ग्रामीणों ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को पहले जाट पुलिस चौकी और फिर रतनगढ़ थाने के सुपुर्द किया। ग्रामीणों की मांग- सख्त कार्रवाई हो :- ​पीड़ित बालिकाओं के परिजन और बड़ी संख्या में आक्रोशित ग्रामीण रतनगढ़ थाने पर जमा हो गए। शिकायतकर्ता व प्रत्यक्ष दर्शी परिजनों व ग्रामीणों की मांग व बालिकाओं के बयानो के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 87 और 137 (2)के तहत मामला दर्ज कर प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है।एवं फरार आरोपी की भी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है बड़ी संख्या में ग्रामीण रतनगढ़ थाने पर एकत्रित हुए और फरार सरवानिया मसानी निवासी तिसरे आरोपी की भी जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रतनगढ़ थाना प्रभारी बी.एल.भाबर एवं जाट चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह राठौड़ के द्वारा पुलिस ने आगे की जांच कार्रवाई शुरु कर दी है।

Related Post