नीमच । जिला प्रशासन द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिल में जन सहयोग से जल संवर्धन का अभियान 2026 चलाया गया।
कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा एवं जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव के निर्देशन में चलाए गये जनसहयोग से जल संवर्धन अभियान के तहत जिले में 243 ग्राम पंचायतों में गहरीकरण के लिए कुल 400 तालाबों, चेकडेम, स्टाप डेम एवं अन्य जल संरचनाओं को चिन्हित कर, 352 जल संरचनाओं का जन सहयोग से गहरीकरण कर एक लाख 10 हजार ट्रेक्टर ट्राली मिटटी निकालकर किसानों ने अपने खेतों में डाली हैं।
जिला पंचायत नीमच के परियोजना अधिकारी श्री सुशील दौराया ने उक्त जानकारी देते हुए बताया, कि इस कार्य में 6500 से अधिक ग्रामीणों ने अपनी सहभागिता की हैं। इससे एक ओर जहां तालाबों एवं जल संरचनाओं का गहरीकरण होकर उनकी जल भराव क्षमता 3.50 लाख घन मीटर बढ़ी है। साथ ही किसानों को अपने खेतों के लिये उपजाऊ मिटटी भी उपलब्ध हुई हैं। किसानों से तालाबों से निकाली मिट्टी का उपयोग नये खेतों को तैयार करने में किया हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के तहत जिले में 682 खेत तालाबों का निर्माण पूर्ण हो गया हैं। जिले में 1915 डगवेल रिचार्ज के कार्य पूर्ण हो गये है। इस वर्ष 18 अमृत सरोवर, निर्माण के कार्य किए गऐ हैं।
जल संचयन संरचनाओ के 350 कार्य और वाटर शेड परियोजनाओ में 60 कार्य पूर्ण हुए है।