मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन 29 जून को रतलाम में

प्रदीप जैन June 27, 2026, 5:37 pm Technology

सिंगोली। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड शलभभदोरिया का मालवा क्षेत्र के दौरे के चलते उज्जैन संभाग के बाद रतलाम संभाग का संभागीय सम्मेलन 29 जून सोमवार को रतलाम में श्री मालीवास महालक्ष्मी परिसर में आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतअध्यक्ष शलभ भदौरिया होंगे ।

इस अवसर पर अतिथि के रूप में चैतन्य काश्यप रतलाम कैबिनेट मंत्री, पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, सांसद मंदसौर सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, विधायक मंदसौर विपिन जैन, विधायक जावरा राजेंद्र पांडे, मनोहर पोरवाल अध्यक्ष आरडीए रतलाम, प्रदीप उपाध्याय जिलाअध्यक्ष भाजपा, अश्विन कुमार DRM रेल रतलाम मंडल, हर्ष विजय गहलोत पूर्व विधायक, तथा डीआईजी, कलेक्टर, एसपी रतलाम भी उपस्थित रहेंगे। उपरोक्त जानकारी रतलाम संभाग के अध्यक्ष डॉ प्रीतिपाल सिंह राणा, जिला अध्यक्ष प्रदीप जैन एवं महासचिव कैलाश राठौर ने देते हुए बताया की मंदसौर रतलाम नीमच तीनों जिलों से लगभग 400 पत्रकार साथी सम्मेलन में भाग लेंगे। इस एक दिवसीय सम्मेलन में संभाग से जुड़े पत्रकारों की समस्याओं का मेमोरेंडम प्रदेश अध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया को प्रस्तुत किया जाएगा। सम्मेलन संयोजन, दायित्व रतलाम जिला इकाई के अध्यक्ष श्री राजेश जैन और उनकी टीम को सोपा गया है। मां कालका की नगरी रतलाम में रतलाम संभाग का यह पहला सम्मेलन होने जा रहा है ।

आयोजकों ने सभी पत्रकार साथियों से अनुरोध किया है की अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर सम्मेलन को सफल बनाएं।

Related Post