उर्वरक की सोसायटी में उपलब्‍धता एवं वितरण सुनिश्चित करें- चंद्रा।

Neemuch headlines June 9, 2026, 6:54 pm Technology

नीमच । समय सीमा पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश जिले की सभी सोसायटी के गोदामों में डबल लाक केंद्रों से पर्याप्‍त उर्वरक का भण्‍डारण हो।

सोसायटी में नियमित रूप से उर्वरक का अग्रिम भण्‍डारण एवं किसानों को उर्वरक का वितरण सुनिश्चित किया जाए। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में समय सीमा पत्रों के निराकरण की साप्‍ताहिक समीक्षा बैठक में कृषि, सहकारिता एवं विपणन संघ अधिकारियों को दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, एडीएम श्री बी.एस.कलेश, सभी एसडीएम एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्‍टर ने तीनों एसडीएम को उर्वरक की उपलब्‍धता, वितरण व्‍यवस्‍था पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्‍होने कहा, कि किसी भी सोसायटी में उर्वरक की कमी ना रहे। अग्रीम भण्‍डारण किया जाए। बैठक में बताया, कि यूरिया की आधी रैंक और एनपीके की आधी रैंक एक दो दिन में लग रही है। नीमच पर्याप्‍त मात्रा में डलब लाक केंद्रों में उर्वरक उपलब्‍ध है।

बैठक में कलेक्‍टर ने सभी निर्माण विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देश दिए, कि वे सड़क निर्माण के प्रगतिरत कार्य स्‍थल पर सड़क सुरक्षा के मानकों के अनुरूप साईनेज, रिप्‍लेक्‍टर एवं बेरियर संकेतक आदि अनिवार्य रूप से लगवाना सुनिश्चित करें। यदि किसी प्रगतिरत कार्य पर सड़क सुरक्षा संबंधित साईनेज, संकेतक, बोर्ड नही पाए जाएंगे, तो संबंधित जिला अधिकारी, निर्माण एजेंसी की जवाबदेही तय की जावेगी। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने फायरसेफ्टी के मद्देनजर जिला अस्‍पताल , सीएचसी व बडे प्रायवेट अस्‍पतालों में भी फायर सेफ्टी उपकरणों को परखने के लिए फायर सेफ्टी मॉकड्रील करवाने के निर्देश मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी नीमच को दिए है। कलेक्‍टर ने जिला अस्‍पताल नीमच में प्रसूति एवं बच्‍चों के वार्ड में सुरक्षा के लिए दो अतिरिक्‍त होमगार्ड जवान तैनात करने तथा जिला अस्‍पताल में ड्यूटी चिकित्‍सकों व पैरामेडीकल स्‍टाफ की नामजद ड्यूटी का चार्ज भी बडी एलईडी पर प्रदर्शित करवाने के निर्देश दिए।

Related Post