Latest News

रामपुरा में एडीएम कलेश की उपस्थिति में बाढ़ राहत एवं आपदा प्रबंधन मॉकड्रिल सम्‍पन्‍न

Neemuch headlines June 8, 2026, 4:15 pm Technology

नीमच । कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में सोमवार को रामपुरा में गांधी सागर जलाशय के किनारे एसडीआरएफ की टीम नीमच द्वारा बाढ़ राहत एवं आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल की गई। इस मौके पर जिला होमगार्ड नीमच द्वारा बाढ़ एवं आपदा की स्थिति में उपयोग में आने वाली बाढ़ राहत सामग्री की प्रदर्शनी लगाई गई और ग्रामीणों को घरेलू सामग्री से बाढ़ एवं एवं आपदा से बचाव के लिए उपकरण तैयार करने के बारे में बताया। अपर कलेक्‍टर बी.एस.कलेश ने उपस्थितजनों को आपदा प्रबंधन पुस्तिका का वितरण किया और एसडीएम तथा अन्‍य अधिकारियों के साथ आपदा प्रबंधन सामग्री की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। होमगार्ड, कमाण्‍डेंट युवराज सिह एवं श्रीमती पुष्‍पा पंवार ने आपदा प्रबंधन सामग्री और उनका बाढ़ के समय उपयोग करने की प्रक्रिया बताई। इस प्रदर्शनी में एसडीआरएफ की टीम व्‍दारा घरेलु उपयोग की सामग्री, मटके, पानी की केन, टीन के डिब्‍बे और प्‍लास्टिक की पानी की बोतलों से तैयार की अतिवृष्टि एवं बाढ से बचाव की सामग्री के बारे में भी विस्‍तार से अवगत कराया। इस मौके पर एसडीआरएफ की टीम व्‍दारा जलाशय में नाव डूबने और नाव पर सवार लोगो के बचाव राहत एवं प्राथमिक उपचार का डेमो भी प्रदर्शित किया। इस मौके पर एसडीम सुश्री किरण आंजना, तहसीलदार मुकेश निगम, मृगेन्‍द्र सिसोदिया, जनपद सीईओ आरिफ खान एवं अन्य अधिकारी नगरीय निकायों के अधिकारी-कर्मचारी डूब क्षेत्र के गांवों के कोटवार एवं सरपंच एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related Post