त्यौहारों पर सुरक्षा और सौहार्द्र प्राथमिकता"

Neemuch headlines May 21, 2026, 7:19 pm Technology

नीमच । शांति समितियों का पुनर्गठन, फायर फाइटर्स का रिस्पांस टाइम न्यूनतम रखने पर जोर आगामी त्यौहारों के मद्देनजर जिले में कानून व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द्र बनाए रखने हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्‍डाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। बैठक में एसपी श्री राजेश व्यास ने भी आवश्यक निर्देश दिए। डी.एम.श्री हिमांशु चंद्रा के प्रमुख निर्देश: संयुक्त भ्रमण: सभी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्रों का संयुक्त भ्रमण कर फील्ड में मुस्तैदी से कार्य करें। ड्रोन से निगरानी: संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ड्रोन से निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जुलूस हेतु अनुमति: आयोजकों से नामजद वॉलेंटियर्स की सूची लेकर केवल परम्परागत जुलूस एवं मार्ग के लिए ही अनुमति जारी की जाए। शांति समिति पुनर्गठन: शांति समितियों का पुनर्गठन कर सामाजिक रूप से प्रभावशाली, प्रबुद्धजनों को शामिल किया जाए। फायर सेफ्टी: सभी फायर फाइटर अच्छी स्थिति में रहें एवं आवश्यकता पर न्यूनतम रिस्पांस समय में पहुंचें। एसडीएम-एसडीओपी सार्वजनिक स्थलों का संयुक्त भ्रमण कर फायर सेफ्टी नियमों का कड़ाई से पालन करवाएं। पब्लिक अनाउंस सिस्टम: सभी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के वाहनों में पब्लिक अनाउंस सिस्टम उपलब्ध रहे। एसपी श्री राजेश व्यास के निर्देश: शांति समिति की बैठक: थाना व उपखण्ड स्तर पर शांति समिति की बैठकें आयोजित कर त्‍यौहारों पर आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाएं सुनिश्चित करें। सूचना तंत्र: सभी अधिकारी अपने सूचना तंत्र को मजबूत बनाएं एवं सभी रूट का निरीक्षण-भ्रमण करें। बैठक में एडीएम बी.एस.कलेश, एसडीएम संजीव साहू, सुश्री प्रीती संघवी, सुश्री किरण आंजना, सीएसपी सुश्री किरण चौहान, एसडीओपी जावद अमित राठौर, एसडीओपी मनासा सुश्री निकिता सिंह सहित जिले के सभी तहसीलदार एवं थाना प्रभारी भी उपस्थित थे।

Related Post