नशा मुक्त नीमच की दिशा में ठोस पहल"

Neemuch headlines May 21, 2026, 7:18 pm Technology

नीमच । अवैध मादक पदार्थों पर प्रहार की रणनीति तैयार, 7 बिन्दुओं पर कार्ययोजना बनी स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता, हॉट स्पॉट पर शिविर लगाने पर विशेष जोर मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार नारकोटिक्स एवं अन्य नशीली दवाओं की तस्करी की रोकथाम एवं बेहतर समन्वय के लिए नारकोटिक्‍स समन्‍वय समिति की बैठकगुरूवार को कलेक्टर सभाकक्ष, नीमच में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला दण्‍डाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा ने की। बैठक का संचालन सचिव एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने किया। इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इस बैठक में विभिन्‍न 7 बिन्दुओं पर चर्चा कर योजना बनाई गई है। जिसमें जिले में अफीम, गांजा एवंभांग आदि की फसल की अवैध खेती की सघन निगरानी करने, अंतर्राज्‍यीय प्रकरणों की जांच की प्रगति की नियमित निगरानी करने, स्कूलों, कॉलेजों आदि में नशीली दवाओं का दुरुपयोग रोकने संबंधी जागरूकता अभियान चलाने, जिले में मादक फसलों की अवैध खेती से प्रभावित क्षेत्रों में वैकल्पिक विकास कार्यक्रम लागू करने, जिले में संचालित नशामुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्रों का पर्यवेक्षण करने, नशे के आदी लोगों को चिन्हित कर नशे की प्रवृत्ति से छुटकारा दिलाने तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने, नशा प्रभावित क्षेत्रों/हॉट स्पॉट का आंकलन कर ऐसे स्थानों पर जागरूकता शिविर आयोजित करने, के संबंध में चर्चा कर, सभी विभागों की समन्वित योजना तैयार कर, प्रभावी क्रियान्‍वयन करने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, जिला शिक्षा अधिकारी एस.एम. मांगरिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डी.प्रसाद, अधीक्षक केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो विपिन कुमार, मनोवैज्ञानिक नशा मुक्ति केन्द्र से जीवन तिवारी, एसडीएम नीमच श्री संजीव साहू, एसडीएम मनासा सुश्री किरण आंजना, एसडीएम जावद सुश्री प्रीति संघवी, नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान, एसडीओपी जावद रोहित राठौर, एसडीओपी मनासा सुश्री निकिता सिंह, ड्रग इंस्पेक्टर शोभित तिवारीसहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post