Latest News

आंगनवाड़ी केंद्र लाला खेड़ा में आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित

Neemuch headlines May 20, 2026, 6:16 pm Technology

मंदसौर । आंगनवाड़ी केंद्र लाला खेड़ा में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न सेवाएं प्रदान की गईं तथा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। शिविर के दौरान कुल 76 मरीजों का ओपीडी पंजीयन किया गया, जिसमें 25 पुरुष एवं 51 महिलाएं शामिल रहीं। स्वास्थ्य जांच के अंतर्गत 63 एक्स-रे किए गए, जिनमें 3 एक्स-रे एब्नार्मल पाए गए।

टीबी जांच हेतु 4 स्पूटम सैंपल कलेक्ट किए गए तथा 5 सीवाई टेस्ट किए गए। इसके अलावा 63 हितग्राहियों की हीमोग्लोबिन जांच, ब्लड शुगर जांच एवं बीपी जांच की गई। शिविर में निक्षय मित्र भी बनाए गए तथा जरूरतमंद मरीजों को 2 फूड बास्केट वितरित की गईं। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लोगों को टीबी, एनीमिया एवं अन्य बीमारियों के प्रति जागरूक करते हुए नियमित जांच एवं उपचार कराने की सलाह दी गई।

Related Post