नीमच । आयुष विभाग द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर मालाहेड़ा में बुधवार को योग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 21 लाभार्थियों ने भाग लिया। शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. आबिद खान, दवासाज यतेंद्र कुमार राजावत, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे। शिविर में योग से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी देकर प्रतिभागियों को सूक्ष्म योगिक क्रियाओं के साथ ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, पवनमुक्तासन एवं वज्रासन का अभ्यास कराया गया।
शिविर में अनुलोम-विलोम, भ्रामरी एवं कपालभाति प्राणायाम का भी अभ्यास करवाया गया।