मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना : नीमच जिले के 3 ग्रामों का चयन

Neemuch headlines May 19, 2026, 5:48 pm Technology

नीमच । शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना के तहत जिले की विधानसभा नीमच में ग्राम पालसोड़ा, जावद विधानसभा में ग्राम झांतला एवं मनासा विधानसभा के ग्राम कंजार्डा का चयन किया गया है। शासन के निर्देशानुसार जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया की अध्यक्षता में 25 मई 2026 को प्रातः 11:00 बजे कलेक्टर सभाकक्ष, नीमच में आयोजित की जाएगी।

बैठक में योजना के 05 वर्षीय विजन डाक्यूमेंट का प्रस्तुतीकरण कर अनुमोदन किया जाना प्रस्तावित है। इस हेतु समस्त विभागों के जिला अधिकारियों को सदस्य का दायित्व सौंपते हुए शासन द्वारा चयनित ग्रामों के लिए विभागवार 05 वर्षीय कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश पूर्व में जारी किए जा चुके हैं। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने सभी संबंधित जिला अधिकारियों को निर्देशित किया है, कि वे 25 मई को आयोजित बैठक में अपने विभाग की कार्ययोजना के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।

मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का उद्देश्य चयनित ग्रामों का समग्र विकास कर उन्हें आदर्श ग्राम के रूप में स्थापित करना है, जिसमें अधोसंरचना विकास, आजीविका संवर्धन, पशुधन विकास, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण पर विशेष फोकस किया जाएगा।

Related Post